{"_id":"63143b3c5b0e4e7ae63fc1de","slug":"defense-minister-rajnath-singh-proposed-to-visit-mongolia-and-japan-for-five-days-on-monday","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajnath Singh: पांच दिवसीय विदेश दौरे पर जाएंगे रक्षामंत्री राजनाथ, मंगोलिया व जापान की करेंगे यात्रा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Rajnath Singh: पांच दिवसीय विदेश दौरे पर जाएंगे रक्षामंत्री राजनाथ, मंगोलिया व जापान की करेंगे यात्रा
Sun, 04 Sep 2022 11:14 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sun, 04 Sep 2022 11:14 AM IST
सार
जापान में राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस जयशंकर अपने जापानी समकक्षों के साथ ‘टू प्लस टू’ प्रारूप में विदेश और रक्षा मंत्री स्तरीय संवाद करेंगे।
विज्ञापन
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
- फोटो : Social Media
विस्तार
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह सोमवार को अपनी पांच दिवसीय विदेश यात्रा पर रवाना होंगे। वह मंगोलिया और जापान की यात्रा करेंगे। जानकारी के मुताबिक, उनकी इस यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के साथ भारत के रक्षा और सुरक्षा संबंधों का विस्तार करना है।
विज्ञापन
जापान में राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस जयशंकर अपने जापानी समकक्षों के साथ ‘टू प्लस टू’ प्रारूप में विदेश और रक्षा मंत्री स्तरीय संवाद करेंगे। उन्होंने बताया कि राजनाथ पांच से सात सितंबर तक मंगोलिया की यात्रा पर होंगे, जबकि आठ और नौ सितंबर को उनका जापान दौरा प्रस्तावित है। माना जा रहा है कि ‘टू प्लस टू’ प्रारूप में भारत और जापान के बीच आठ सितंबर को वार्ता होगी।
विज्ञापन