Rajnath Singh: पांच दिवसीय विदेश दौरे पर जाएंगे रक्षामंत्री राजनाथ, मंगोलिया व जापान की करेंगे यात्रा
जापान में राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस जयशंकर अपने जापानी समकक्षों के साथ ‘टू प्लस टू’ प्रारूप में विदेश और रक्षा मंत्री स्तरीय संवाद करेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह सोमवार को अपनी पांच दिवसीय विदेश यात्रा पर रवाना होंगे। वह मंगोलिया और जापान की यात्रा करेंगे। जानकारी के मुताबिक, उनकी इस यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के साथ भारत के रक्षा और सुरक्षा संबंधों का विस्तार करना है।
जापान में राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस जयशंकर अपने जापानी समकक्षों के साथ ‘टू प्लस टू’ प्रारूप में विदेश और रक्षा मंत्री स्तरीय संवाद करेंगे। उन्होंने बताया कि राजनाथ पांच से सात सितंबर तक मंगोलिया की यात्रा पर होंगे, जबकि आठ और नौ सितंबर को उनका जापान दौरा प्रस्तावित है। माना जा रहा है कि ‘टू प्लस टू’ प्रारूप में भारत और जापान के बीच आठ सितंबर को वार्ता होगी।