फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Defense Minister lashes out at Pakistan fiercely, saying neighboring country cannot even build road here

रक्षा मंत्री ने पाकिस्तान को जमकर लताड़ा, कहा- पड़ोसी देश अपने यहां सड़क तक नहीं बना सकता

Fri, 04 Dec 2020 09:26 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Fri, 04 Dec 2020 09:26 PM IST
विज्ञापन
Defense Minister lashes out at Pakistan fiercely, saying  neighboring country cannot even build road here
राजनाथ सिंह - फोटो : ANI

 रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को नौसेना दिवस पर भारतीय नौसेना को बधाई दी और उसे एक उत्कृष्ट बल बताया। इस मौके पर राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को जमकर लताड़ लगाई। रक्षा मंत्री ने पाकिस्तान का नाम लिए बिना कहा कि जो देश अपनी संप्रभुता की रक्षा करने में विफल रहते हैं, वे हमारे पड़ोसी देश (पाकिस्तान) की तरह बन जाते हैं। ऐसे देश (पाकिस्तान) अपनी सड़कों का निर्माण अपने दम पर नहीं कर सकते हैं और न ही उन पर चल सकते हैं।

विज्ञापन


राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर भारतीय नौसेना के पेशेवर व्यवहार की प्रशंसा की और भारत के समुद्री क्षेत्र को सुरक्षित रखने के लिए उसके प्रयासों का विशेषतौर पर उल्लेख किया। सिंह ने कहा, ‘‘'भारतीय नौसेना दिवस 2020 के अवसर पर इस उत्कृष्ट बल के सभी कर्मियों को मेरी शुभकामनाएं। समुद्री सुरक्षा सुनिश्चित करके हमारे समुद्र को सुरक्षित रखने में भारतीय नौसेना सबसे आगे हैं। मैं उनकी वीरता, साहस और पेशेवर रवैये को सलाम करता हूं।’’
विज्ञापन


शहीदों को श्रद्धांजलि दी 
सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे, नौसेना प्रमुख करमबीर सिंह और वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया ने भी नौसेना दिवस पर राष्ट्रीय समर स्मारक पर देश के शहीद नायकों को श्रद्धांजलि दी। बता दें कि वर्ष 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान भारतीय नौसेना द्वारा कराची बंदरगाह पर किए गए हमले की याद में प्रत्येक वर्ष चार दिसंबर को नौसेना दिवस मनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्लैग डे फंड में हुई बढ़ोतरी 
रक्षा मंत्री ने कहा कि कुछ सालों से फ्लैग डे फंड में कई गुना की बढ़ोतरी हुई है। आप लोगों का यह सहयोग आपको उन स्वतंत्रता सेनानी उद्योगपतियों की कतार में लाकर खड़ा कर देता है, जिन्हें आज हम स्वतंत्रता संग्राम में उनकी सेवा, समर्पण और सहयोग के कारण याद करते हैं।

महामारी में डटे रहे बहादुर जवान 
कोरोना काल में जवानों द्वारा निभाई गई ड्यूटी को लेकर राजनाथ सिंह ने कहा कि जिस समय कोविड अपने पांव पसार रहा था और हम असहाय होकर अपने घरों में बैठ गए थे। उस समय भी हमारे वीर जवान निडर होकर पूरे जोश और बहादुरी से सीमाओं की सुरक्षा में लगे हुए थे। उन्होंने न केवल मुस्तैदी से सीमा की सुरक्षा की, बल्कि जरूरत पड़ने पर अपना सर्वोच्च बलिदान भी दिया। रक्षा मंत्री ने आगे कहा कि कोविड काल में तो हमारे इन पूर्व सैनिकों की समस्याएं और भी प्रकार से बढ़ी हैं। इसके बावजूद, आपको यह जानकर आश्चर्य और सुखद अनुभूति होगी कि इस महामारी में भी हमारे सैनिक पीछे नहीं रहे।

एडमिरल सिंह ने भारत की समुद्री सुरक्षा और क्षेत्रीय अखंडता को सुनिश्चित करने में नौसेना की दृढ़ प्रतिबद्धता दोहराई। भारतीय नौसेना ने हिंद महासागर में चीनी नौसेना के जहाजों और पनडुब्बियों की बढ़ती सक्रियता को देखते हुए क्षेत्र में अपनी गतिविधि बढ़ा दी है। एडमिरल सिंह ने कहा कि नौसेना दिवस 2020 के अवसर पर देश की समुद्री सुरक्षा और क्षेत्रीय अखंडता सुनिश्चित करने के वास्ते हम राष्ट्र की सेवा के लिए भारतीय नौसेना की दृढ़ प्रतिबद्धता को दोहराते हैं।


नौसेना दिवस के अवसर पर कई केंद्रीय मंत्रियों, राजनयिकों और प्रमुख हस्तियों ने भारतीय नौसेना को बधाई दी।
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्वीट किया कि विदेशों में भारत के हितों को सुनिश्चित करने में उनका मंत्रालय नौसेना का करीबी सहयोगी रहा है और दोनों पक्षों ने मिलकर मानवीय सहायता प्रदान की है तथा आपदा के समय राहत मुहैया कराई है जिसने देश का मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि इस भागीदारी को आगे बढ़ाने के लिए आशान्वित हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed