फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Defence secretary Ajay Kumar said India to acquire 200 fighter jets for Air Force

200 फाइटर जेट खरीदेगी वायुसेना, अंतिम चरण में पहुंचा 83 तेजस विमानों का करार

Sun, 12 Jan 2020 08:44 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: देव कश्यप Updated Sun, 12 Jan 2020 08:44 PM IST
विज्ञापन
Defence secretary Ajay Kumar said India to acquire 200 fighter jets for Air Force

विज्ञापन

रक्षा मंत्रालय ने वायुसेना के बेड़े में 200 लड़ाकू विमानों को शामिल करने की तैयारी शुरू कर दी है। वायुसेना को जल्द ही 200 नए लड़ाकू विमान मिलेंगे। इसके लिए हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) के साथ निविदा प्रक्रिया अंतिम चरण में है। एचएएल वायुसेना को 83 लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट तेजस मार्क 1 बनाकर देगा।

रक्षा सचिव अजय कुमार ने रविवार को बताया कि 200 लड़ाकू विमानों को हासिल करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। एचएएल 83 लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट बनाकर देगा। भारतीय वायुसेना के कम होते विमानों को देखते हुए सरकार ने करीब 200 विमानों को खरीदने की प्रक्रिया तेज कर दी है।

विज्ञापन
अजय कुमार ने कहा कि एचएएल निर्मित 83 एलसीए तेजस मार्क 1 ए उन्नत लड़ाकू विमानों के लिए निविदा प्रक्रिया अंतिम चरण में है। इसके अलावा 110 अन्य विमानों के लिए अभिरूचि पत्र (ईओआई) जारी किया गया है जिसके आधार पर अनुरोध प्रस्ताव (आरएफपी) जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रक्षा सचिव ने भारतीय तट रक्षक पोत को बल में शामिल करने के इतर पत्रकारों से बातचीत में यह बात कही। उन्होंने कहा कि हम 83 हल्के लड़ाकू विमान (एलसीए) मार्क 1 ए की निविदा को अंतिम रूप देने के प्रक्रिया में हैं। ये उन्नत लड़ाकू विमान हैं जो भारत की त्वरित जरूरतों को पूरा करेंगे।

संभावित समय के बारे में पूछे जाने पर कुमार ने कहा कि निश्चित रूप से इस साल करार पर हस्ताक्षर हो जाएंगे। उन्होंने कहा हम इसे जल्द से जल्द करना चाहते हैं। इसके डिजाइन को अंतिम रूप दिया जा रहा है। सरकारी कंपनी एचएएल एलसीए मार्क वन ए का उत्पादन सालाना 8 से 16 करेगी।

मिग 27 के अंतिम बेड़े को वायुसेना से हटाया

वायुसेना के स्टॉक में अभी सुखोई 30 एमकेआई, मिराज 2000, मिग 29, पुराने जगुआर और मिग 21 बिसन लड़ाकू विमान शामिल हैं। 1999 के करगिल युद्ध में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले मिग 27 के सात विमानों के अंतिम बेड़े को 27 दिसंबर को वायुसेना से हटा दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed