फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Defence procurement on government e-marketplace GeM crosses Rs 1 lakh crore

MoD: सरकारी ई-मार्केटप्लेस जेम पर रक्षा खरीद एक लाख करोड़ के पार, मंत्रालय ने 46,000 करोड़ रुपये के ऑर्डर दिए

Fri, 16 Feb 2024 06:02 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 16 Feb 2024 06:02 AM IST
सार

रक्षा मंत्रालय ने 13 फरवरी तक जेम पर लगभग 46,000 करोड़ रुपये के ऑर्डर दिए हैं। उन्होंने कहा कि 2022-23 में मंत्रालय का ऑर्डर मूल्य 28,732 करोड़ रुपये था, जबकि 2021-22 में यह 15,091 करोड़ रुपये था।

विज्ञापन
Defence procurement on government e-marketplace GeM crosses Rs 1 lakh crore
Ministry of Defence - फोटो : Social Media

विस्तार

रक्षा मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि सरकारी ई-मार्केटप्लेस (जेम) के माध्यम से रक्षा खरीद एक लाख करोड़ रुपये पार कर गई है। जेम भारत में सार्वजनिक खरीद के लिए एक ऑनलाइन मंच है। इसे 9 अगस्त 2016 को वाणिज्य मंत्रालय ने लॉन्च किया था। रक्षा मंत्रालय ने कहा जेम की स्थापना के बाद इसके माध्यम से 1 लाख करोड़ रुपये के सकल व्यापारिक मूल्य (जीएमवी) की खरीद का आंकड़ा पार करने वाला एकमात्र मंत्रालय बन गया है।

विज्ञापन

अधिकारियों ने कहा कि चालू वित्त वर्ष में, रक्षा मंत्रालय ने 13 फरवरी तक जेम पर लगभग 46,000 करोड़ रुपये के ऑर्डर दिए हैं। उन्होंने कहा कि 2022-23 में मंत्रालय का ऑर्डर मूल्य 28,732 करोड़ रुपये था, जबकि 2021-22 में यह 15,091 करोड़ रुपये था। देश भर से 19,800 से अधिक रक्षा खरीदारों ने जेम पर 5.47 लाख से अधिक ऑर्डर दिए हैं। रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा, इनमें से लगभग 50 प्रतिशत ऑर्डर सूक्ष्म और लघु उद्यमों (एमएसई) को दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed