फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Defence Ministry said Report of missing Chinook helicopter model is misleading

Defence: 'चिनूक हेलिकॉप्टर मॉडल के लापता होने की रिपोर्ट भ्रामक', रक्षा मंत्रालय ने किया बड़ा दावा

Sat, 18 May 2024 10:43 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 18 May 2024 10:43 PM IST
सार

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ए भारत भूषण बाबू ने कहा कि चिनूक को बोइंग ने बनाया है और डीआरडीओ ने कभी भी लखनऊ में कोई हेलिकॉप्टर मॉडल स्थापित नहीं किया।

विज्ञापन
Defence Ministry said Report of missing Chinook helicopter model is misleading
चिनूक हेलीकॉप्टर। - फोटो : ANI

विस्तार

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि 'डेफएक्सपो के 2020' में चिनूक हेलिकॉप्टर का एक मॉडल गायब होने की खबर भ्रामक है। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ए भारत भूषण बाबू ने कहा कि चिनूक को बोइंग ने बनाया है और डीआरडीओ ने कभी भी लखनऊ में कोई हेलिकॉप्टर मॉडल स्थापित नहीं किया। 'डेफएक्सपो 2020' आयोजन के दौरान कोई भी उत्पाद या मॉडल गायब नहीं हुआ। डीआरडीओ ने भी इस तरह की रिपोर्ट को भ्रामक बताया है।

विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर इस तरह की खबर चल रही है कि डीआरडीओ ने डेफएक्सपो 2020 के दौरान लखनऊ में चिनूक हेलीकॉप्टर मॉडल स्थापित किया था और मॉडल अब गायब है। बताया जा रहा है कि लखनऊ में वृंदावन योजना क्षेत्र के सेक्टर-20 में एक हेलिकॉप्टर का मॉडल खराब हालत में मिला। बाद में इसे हटा दिया गया, क्योंकि जी20 से संबंधित एक कार्यक्रम के लिए शहर में प्रधानमंत्री की यात्रा के लिए एक हेलीपैड का निर्माण किया जाना था।

विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed