फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Defence Ministry Said new Sainik schools Allotment not to institutions associated with political parties

Defence Ministry: ‘नए सैनिक स्कूलों का आवंटन राजनीतिक दल से जुड़े संस्थानों को नहीं’, सरकार ने खारिज की खबरें

Thu, 04 Apr 2024 02:59 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Thu, 04 Apr 2024 02:59 AM IST
सार

रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘ऐसे लेख छपे हैं जिसमें दावा किया गया कि नए सैनिक स्कूलों को उनकी राजनीतिक या वैचारिक संबद्धता के आधार पर संस्थानों को आवंटित किया जा रहा है। जबकि इस तरह के आरोपों का कोई आधार नहीं है।’’

विज्ञापन
Defence Ministry Said new Sainik schools Allotment not to institutions associated with political parties
Ministry of Defence - फोटो : Social Media

विस्तार

रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को उन खबरों को खारिज कर दिया जिसमें यह दावा किया गया था कि नए सैनिक स्कूलों का आवंटन उन संस्थानों को किया गया है जो किसी राजनीतिक दल या उनके विचारों से जुड़े हैं। ऑनलाइन मीडिया मंच ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ में प्रकाशित एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि सरकार ने नए सैनिक स्कूलों का 62 फीसदी हिस्सा संघ परिवार से जुड़े लोगों, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उसके सहयोगी दलों के राजनेताओं को आवंटित किया है।

विज्ञापन

रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘ऐसे लेख छपे हैं जिसमें दावा किया गया कि नए सैनिक स्कूलों को उनकी राजनीतिक या वैचारिक संबद्धता के आधार पर संस्थानों को आवंटित किया जा रहा है। जबकि इस तरह के आरोपों का कोई आधार नहीं है।’’ इसमें कहा गया कि संस्थानों को नए सैनिक स्कूलों का आवंटन करने के लिए एक सख्त प्रक्रिया का पालन किया जाता है।

विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed