{"_id":"6172cd6f4342663afd225c8b","slug":"defence-ministry-pact-with-us-to-procure-mk-54-torpedo-and-expendables-worth-423-crore-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षा मंत्रालय: एमके 54 टारपीडो और एक्सपेंडेबल्स की खरीद के लिए अमेरिका के साथ किया करार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
रक्षा मंत्रालय: एमके 54 टारपीडो और एक्सपेंडेबल्स की खरीद के लिए अमेरिका के साथ किया करार
Fri, 22 Oct 2021 08:11 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Fri, 22 Oct 2021 08:11 PM IST
सार
भारतीय नौसेना की क्षमताओं को और बढ़ाने के लिए रक्षा मंत्रालय ने अमेरिकी सरकार के साथ एक महत्वपूर्ण करार किया है।
विज्ञापन
पी-8आई विमान
- फोटो : Boeing India
विस्तार
रक्षा मंत्रालय ने एमके 54 टारपीडो और एक्सपेंडेबल्स; जैसे शाफ और फ्लेयर; की खरीद के लिए अमेरिकी सरकार के साथ एक करार किया है। मंत्रालय के प्रवक्ता ने शुक्रवार को बताया कि यह खरीद भारतीय नौसेना की एंटी-सबमरीन युद्धक विमान पी-8आई के लिए 423 करोड़ रुपये की लागत पर की जा रही है।
विज्ञापन
भारतीय नौसेना के पास इस समय कुल 11 पी-8आई विमान हैं। इन विमानों का निर्माण अमेरिकी एयरोस्पेस कंपनी बोइंग ने किया है। पनडुब्बी रोधी युद्ध क्षमताओं के अलावा, पी-8आई विमानों को अपनी अग्रिम समुद्री टोही क्षमताओं के लिए जाना जाता है। प्रवक्ता ने कहा कि ये हथियार पी-8आई के आउटफिट हैं।
विज्ञापन