{"_id":"598a95ae4f1c1b031b8b4a81","slug":"defence-ministry-demands-extra-rs-20-thousand-crore-budget-to-be-ready-for-any-battle","type":"story","status":"publish","title_hn":"बॉर्डर पर चीन और पाक से तनातनी, आर्मी ने जंग की तैयारी के लिए मांगे 20 हजार करोड़ एक्सट्रा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
बॉर्डर पर चीन और पाक से तनातनी, आर्मी ने जंग की तैयारी के लिए मांगे 20 हजार करोड़ एक्सट्रा
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
Updated Wed, 09 Aug 2017 01:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत और चीन के बीच डोकलाम को लेकर चल रहे विवाद के बीच रक्षा मंत्रालय ने केंद्र से 20 हजार करोड़ रुपये का अतिरिक्त बजट मांगा है। रक्षा मंत्रालय ने यह बजट जंग की तैयारी को ध्यान में रखकर मांगा है। रक्षा मंत्रालय की ओर से अतिरिक्त बजट की मांग उस वक्त की गई है जब पिछले 50 दिनों से भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच विवाद चल रहा है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक (कैग) ने एक रिपोर्ट पेश की थी, जिसमें कहा गया था कि भारतीय सेना के पास 10 दिनों के युद्ध के लिए भी उपयुक्त गोला बारूद नहीं है। वहीं 2017 में केंद्र सरकार ने 2,74,113 करोड़ रुपये का रक्षा बजट पेश किया था।
विज्ञापन
यह बजट पिछले साल के मुकाबले 6 फीसदी अधिक है। रक्षामंत्रालय के सूत्रों का कहना है कि बजट का आधा हिस्सा उन्हें मिल चुका है, जिसमें से एक तिहाई हिस्सा खर्च भी हो चुका है।
विज्ञापन
बता दें कि सेना को किसी भी हालात में कम से कम दस दिनों के युद्ध के लिए तैयार रहना होता है। लेकिन कैग की रिपोर्ट कुछ और ही बयां कर रही थी। वहीं इस साल की शुरुआत में सरकार ने रक्षा समानों के आयात से कस्टम ड्यूटी को हटा दिया गया है।