रक्षा मंत्रालय की वार्षिक रिपोर्ट : दुश्मन के खिलाफ कार्रवाई को और मजबूत बनाएगा राफेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्षा मंत्रालय ने आज साल 2018-19 की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। रिपोर्ट में कहा गया है कि राफेल विमान भारतीय वायु सेना को रणनीतिक प्रतिरोधक क्षमता तथा लंबी दूरी तक लक्ष्यों पर निशाना साधने की क्षमता प्रदान करेगा। इस लिहाज से फ्रांस की वायु सेना के साथ अधिकारियों और तकनीशियनों के पहले बैच का प्रशिक्षण चल रहा है।
रिपोर्ट में कहा है कि फ्रांस द्वारा निर्मित विमान भारत को देश के दुश्मनों को जवाब देने की मजबूत क्षमता प्रदान करेगा। भारत ने दोहरे इंजन वाले विमानों के दो बेड़े (36 विमान) खरीदने का करार किया है। इन विमानों का बेस पाकिस्तान और चीन के साथ पश्चिमी और पूर्वी मोर्चों पर स्थापित करने का फैसला किया गया है।
इस साल शुरू हो सकती है विमानों की आपूर्ति
परमाणु आयुधों को ले जाने की क्षमता वाले विमानों की आपूर्ति इस साल सितंबर से शुरू हो सकती है। स्ट्रेटेजिक डिटरेंस (रणनीतिक प्रतिरोधक क्षमता) एक ऐसी रणनीति है जिसका इस्तेमाल कोई देश किसी दुश्मन से हमले की संभावना को समाप्त करने के लिए प्रभावी तरीके से करता है। वायु सेना प्रमुख बीएस धनोआ ने पिछले साल राफेल और रूसी एस-400 मिसाइलों के बल में शामिल होने को क्रांतिकारी पहल कहा था।
भारत लगातार दे रहा पाक की नापाक कोशिशों को जवाब
रिपोर्ट में मंत्रालय ने सीमापार आतंकवाद, क्रॉस बॉर्डर गोलीबारी और आतंकी गतिविधियों में पाकिस्तान की संलिप्तता आदि बातें कही हैं। रिपोर्ट में लिखा है, 'पाकिस्तान सेना जम्मू-कश्मीर में क्रॉस बॉर्डर फायरिंग करवा कर आतंकी संगठनों को वह भारत की सीमा में पहुंचने में मदद करती है। भारतीय सुरक्षा बल इनका बराबर जवाब दे रहे हैं।'
रक्षा मंत्रालय ने कहा कि जैश-ए-मोहम्मद द्वारा करवाए गए पुलवामा हमले से यह सिद्ध होता है कि भारत पाकिस्तान प्रायोजित सीमापार आतंकवाद नीति का निशाना है। भारत ने प्रतिक्रिया के तौर पर बालाकोट में गैर सैन्य आतंकरोधी सफल एयर स्ट्राइक कर जैश-ए-मोहम्मद के सबसे बड़े प्रशिक्षण शिविर को नष्ट किया था।
आतंकी गिरोहों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करता पाक
रिपोर्ट में लिखा है कि आतंकी गिरोहों को समर्थन न देने और भारत के खिलाफ इस्तेमाल किए जाने वाले आतंकी ढांचे को नष्ट करने के विश्वसनीय और बड़े फैसले नहीं लेता, तब तक राष्ट्रीय सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भारत मजबूत और निर्णायक कदम उठाता रहेगा। रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान ने ऐसे जिहादी और अंतरराष्ट्रीय आतंकी संगठनों के खिलाफ कार्रवाई करना बंद कर दिया जिनके निशाने पर पाक के पड़ोसी देश होते हैं।
चीन की ओर से घुसपैठ के मामलों में आई कमी
रिपोर्ट बताती है कि पिछले साल के मुकाबले, इस साल चीनी सेना द्वारा सीमा उल्लंघन के मामलों में कमी आई है। इस साल चीन द्वारा भारतीय क्षेत्र में आने के साथ सीमा पर संघर्ष के मामले भी कम हुए हैं।