रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेनाध्यक्ष बिपिन रावत से की बात, स्थिति पर रख रहे हैं नजर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर के तंगधार सेक्टर में रविवार को पाकिस्तानी सेना ने संघर्ष विराम का उल्लंघन कर आतंकियों को घुसपैठ कराने की नापाक कोशिश की। जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया। इसे लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेनाध्यक्ष जनरल बिपिन रावत से घाटी की परिस्थिति को लेकर बातचीत की है। रक्षा मंत्री व्यक्तिगत तौर पर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने सेनाध्यक्ष से कहा है कि वह उन्हें अपडेट करते रहें। यह जानकारी सूत्रों के हवाले से दी गई है।
Sources: Defence Minister has spoken to Army Chief General Bipin Rawat over the situation following the ceasefire violation by Pakistan Army today in J&K's Tangdhar sector. The Defence Minister is personally monitoring the situation & has asked the Army Chief to keep updating him pic.twitter.com/58e8OIE8Ph
— ANI (@ANI) October 20, 2019विज्ञापन
बता दें कि पाकिस्तान द्वारा संघर्षविराम का उल्लंघन करने के बाद भारतीय सेना ने उसे जवाबी कार्रवाई की। सेना ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) स्थित नीलम घाटी इलाके में आतंकियों के चार लॉन्चिंग पैड को निशाना बनाया और नष्ट कर दिया। बताया जा रहा कि भारतीय सेना की इस कार्रवाई में पाकिस्तान को काफी नुकसान हुआ है। पाकिस्तान के 4-5 सैनिक मारे गए हैं और कई घायल हुए हैं।
सेना ने आतंकी कैंपों को निशाना बनाने के लिए आर्टिलरी गन का इस्तेमाल किया। रविवार को कुपवाड़ा जिले के तंगधार सेक्टर के गुंडी गुजरा में पाकिस्तानी सेना ने रात दस से सुबह चार बजे तक गोलीबारी की। जिसमें सेना के दो जवान शहीद हो गए। इसके अलावा एक नागरिक की मौत हो गई और तीन घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पाकिस्तान की तरफ से हुई भारी गोलीबारी में मकानों को नुकसान भी हुआ है। इससे पहले उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में आतंकियों ने शनिवार को एक बार फिर लोगों में दहशत फैलाने का प्रयास किया। मुख्य बाजार में एक दुकानदार को निशाना बनाकर गोलियां चलाईं, लेकिन वह बच निकला। घटना के बाद पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया।