{"_id":"5d18dd1f8ebc3e3cb232a22c","slug":"defence-minister-rajnath-singh-visited-ins-shivalik-and-submarine-sindhushakti","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षा मंत्री राजनाथ ने किया युद्धपोत आईएनएस शिवालिक और पनडुब्बी सिंधुशक्ति का दौरा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
रक्षा मंत्री राजनाथ ने किया युद्धपोत आईएनएस शिवालिक और पनडुब्बी सिंधुशक्ति का दौरा
Sun, 30 Jun 2019 09:32 PM IST
Gaurav Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम
Published by: Gaurav Pandey
Updated Sun, 30 Jun 2019 09:32 PM IST
विज्ञापन
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने यहां रविवार को भारतीय नौसेना के स्वदेश विकसित युद्धपोत ‘आईएनएस शिवालिक’ और पनडुब्बी ‘सिंधुशक्ति’ का दौरा किया। रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक पूर्वी नौसैन्य कमान के दौरे के दूसरे दिन रक्षा मंत्री को कमान मुख्यालय में कमान की संचालन तैयारियों और ईस्टर्न सीबोर्ड में समुद्री एवं तटीय सुरक्षा के अन्य संबद्ध पहलुओं से अवगत कराया गया।
विज्ञापन
राजनाथ ने नौसेना कर्मियों को संबोधित किया और समुद्री खतरों एवं राष्ट्र के हितों की सुरक्षा के लिए निरंतर निगरानी करने में भारतीय नौसेना के उत्साह की सराहना की। उन्होंने भारत की ‘एक्ट ईस्ट पॉलिसी’ को लागू करने में नौसेना की अहम भूमिका का भी जिक्र किया। रक्षा मंत्री को समुद्री टोही विमान ‘पी8 आई’ के बारे में भी जानकारी दी गई। सिंह बाद में विशेष विमान से नयी दिल्ली रवाना हो गए। उनके साथ नौसेना प्रमुख करमबीर सिंह भी थे।
विज्ञापन
आंध प्रदेश सरकार की एक विज्ञप्ति में कहा गया कि सिंह विशेष विमान से शनिवार को यहां पहुंचे और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगनमोहन रेड्डी, राज्य और जिला प्रशासन के सदस्यों के साथ बैठक की। उन्होंने भारतीय नौसेना की जारी अवसंरचना परियोजनाओं और प्रस्तावों की समीक्षा की। केंद्रीय मंत्री ने नौसैना के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे नौसैन्य परियोजनाओं में तेजी लाएं और असैन्य-सैन्य सहयोग जारी रखें।
विज्ञापन