फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   defence minister rajnath singh to visit vietnam from june 8 to 10

Rajnath Singh: 8 जून से वियतनाम के तीन दिवसीय दौरे पर जाएंगे रक्षामंत्री, 12 हाई-स्पीड गार्ड बोट सौंपेंगे

Sun, 05 Jun 2022 06:36 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 05 Jun 2022 06:36 PM IST
सार

रक्षा मंत्रालय ने कहा, "भारत-वियतनाम राजनयिक संबंधों की स्थापना के पचास साल और भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने के ऐतिहासिक अवसर पर रक्षामंत्री की यात्रा द्विपक्षीय रक्षा सहयोग और व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करेगी।"  

विज्ञापन
defence minister rajnath singh to visit vietnam from june 8 to 10
फ्लाईओवर का उद्घाटन करते रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अन्य लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह द्विपक्षीय व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए बुधवार से वियतनाम की तीन दिवासीय यात्रा पर जाएंगे। रक्षा मंत्रालय ने रविवार को कहा कि राजनाथ सिंह यात्रा के दौरान वियतनाम को 12 हाई-स्पीड गार्ड बोट सौंपेंगे।
विज्ञापन


मंत्रालय ने कहा कि यह परियोजना वियतनाम के साथ बढ़ते रक्षा उद्योग के संदर्भ में महत्वपूर्ण है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'आत्मनिर्भर भारत' और 'मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड' के नजरिए का उदाहरण है। 
विज्ञापन


यात्रा के दौरान राजनाथ सिंह अपने वियतनामी समकक्ष जनरल फान वान गियांग के साथ व्यापक बातचीत करेंगे। उनका वियतनाम के राष्ट्रपति गुयेन जुआन फुक और प्रधानमंत्री फाम मिन्ह चिन से भी मुलाकात करने का कार्यक्रम है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रक्षा मंत्रालय ने कहा, ''हाई फोंग के हांग हा शिपयार्ड में रक्षामंत्री वियतनाम को भारत सरकार की 100 मिलियन अमेरिकी डॉलर (1 मिलियन = 10 लाख रुपये) की डिफेंस लाइन ऑफ क्रेडिट के तहत निर्मित 12 हाई स्पीड गार्ड बोट को सौंपने के समारोह की अध्यक्षता करेंगे।''

'राजनाथ सिंह न्हा ट्रांग में टेलीकम्युनिकेशन यूनिवर्सिटी सहित वियतनाम के उन प्रशिक्षण संस्थानों का भी दौरा करेंगे जहां भारत से पांच मिलियन अमेरिकी डॉलर के अनुदान के साथ एक आर्मी सॉफ्टवेयर पार्क स्थापित किया जा रहा है।'


मंत्रालय ने कहा, "भारत-वियतनाम राजनयिक संबंधों की स्थापना के पचास साल और भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने के ऐतिहासिक अवसर पर रक्षामंत्री की यात्रा द्विपक्षीय रक्षा सहयोग और व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करेगी।"  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed