फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Defence Minister Rajnath Singh says tableau for Republic Day parade are selected via transparent process

घमासान: राजनाथ ने कहा, पारदर्शी प्रक्रिया के तहत होता है झांकियों का चयन, सीएम स्टालिन बोले- चेन्नई में निकालेंगे झांकी

Tue, 18 Jan 2022 09:08 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 18 Jan 2022 09:08 PM IST
सार

इस साल होने वाली गणतंत्र दिवस परेड के लिए केंद्रीय समिति की ओर से पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु की झाकियों को शामिल न करने का फैसला लिया है। इसके बाद से इस मुद्दे पर विवाद काफी बढ़ा है।

विज्ञापन
Defence Minister Rajnath Singh says tableau for Republic Day parade are selected via transparent process
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कहा कि राज्यों की झांकियों का चयन एक स्थापित प्रक्रिया के तहत पारदर्शी तरीके से होता है। उन्होंने पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु की झांकियों को गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल नहीं किये जाने पर हुए विवाद पर यह कहा। 

विज्ञापन


सिंह ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन को खत लिखकर बताया कि अंतिम समय में उनकी झांकियों को शामिल किए जाने का अनुरोध स्वीकार नहीं किया जा सकता क्योंकि इसकी एक निर्धारित प्रक्रिया है।
विज्ञापन


'कई दौर के मूल्यांकन के बाद होता है झांकी पर फैसला'
रक्षा मंत्री ने कहा कि परेड में भाग लेने वाली झांकियों की चयन प्रक्रिया बहुत पारदर्शी है। कला, संस्कृति संगीत और नृत्य विधाओं के प्रख्यात विद्वानों की समिति राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की ओर से भेजे गए प्रस्तावों के कई दौर के मूल्यांकन के बाद निर्णय लिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने ममता बनर्जी से कहा कि सीपीडब्ल्यूडी ने अपनी झांकी में नेताजी सुभाष चंद्र बोस को उनकी 125वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी है। चूंकि सीपीडब्ल्यूडी की झांकी पहले से ही नेताजी को समर्पित रही है, इसलिए पश्चिम बंगाल की झांकी को इसमें शामिल नहीं किया गया।

राजनाथ सिंह ने चिट्ठी में लिखा है, हमारी सरकार ने ही 1943 में नेताजी के नेतृत्व में बनी भारत की निर्वासित सरकार की 75वीं वर्षगांठ 2018 में भव्य रूप से मनाई थी और गणतंत्र दिवस परेड में आजाद हिंद फौज के जीवित सेनानियों को शामिल कर सम्मानित किया था।


चेन्नई की परेड में शामिल की जाएगी तमिलनाडु की झांकी
उधर, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने राज्य की झांकी को शामिल न किए जाने फैसले पर आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि यह आहत करने वाला है। उन्होंने कहा कि राज्य की खारिज की गई झांकी को चेन्नई में आयोजित होने वाली गणतंत्र दिवस परेड में शामिल किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed