फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Defence Minister Rajnath Singh says Indian Ocean countries should take collective action on terrorism

हिंद महासागरीय देश आतंक पर सामूहिक कार्रवाई करें: राजनाथ

Fri, 05 Feb 2021 04:03 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, बंगलूरू
एजेंसी, बंगलूरू Published by: देव कश्यप Updated Fri, 05 Feb 2021 04:03 AM IST
विज्ञापन
Defence Minister Rajnath Singh says Indian Ocean countries should take collective action on terrorism
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : Twitter

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा, हिंद महासागर क्षेत्र (आईओआर) के देशों के बीच सुरक्षा, व्यापार, संपर्क, आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई और सांस्कृतिक आदान-प्रदान पर ध्यान केंद्रित किया जाना चाहिए और प्राकृतिक आपदा, आतंक व पाइरेसी जैसे चुनौतियों के खिलाफ सामूहिक कार्रवाई पर जोर दिया जाना चाहिए।

विज्ञापन


एयरो इंडिया शो से इतर राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत कई तरह की मिसाइल प्रणाली, हल्के लड़ाकू विमान, हेलिकॉप्टर, बहुआयामी हल्के मालवाहक विमान, युद्धपोत और गश्ती पोत, तोप, टैंक, रडार, सैन्य वाहन, इलेक्ट्रॉनिक जंगी प्रणाली और अन्य हथियार प्रणाली की आपूर्ति करने के लिए तैयार है।
विज्ञापन


राजनाथ ने बंगलूरू में हिंद महासागर क्षेत्र (आईओआर) देशों के रक्षामंत्रियों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, कई चुनौतियों को सम्मेलन के समक्ष रखा गया। इन चुनौतियों का सामना करने के लिए भारत सभी मित्र देशों के साथ साझेदारी करने के लिए तैयार है। अभी सबसे बड़ा लक्ष्य विकास और समृद्धि के हमारे साझा सपने को हकीकत में बदलना है। उन्होंने कहा, जहां तक भारत का संबंध है, हम हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए उत्सुक हैं। इसके लिए भारतीय नौसेना और भारतीय तटरक्षक बल सक्रिय हैं। कई अवसरों पर उन्होंने इसका उदाहरण भी पेश किया। वहीं, समुद्री लुटेरों के खिलाफ सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए विशेष जहाजों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


40 से अधिक देशों की मेजबानी करता है आईओआर
रक्षा मंत्री ने कहा, विशाल हिंद महासागर 40 से अधिक देशों की मेजबानी करता है। साथ ही यह ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण पूर्व एशिया, दक्षिण एशिया, पश्चिम एशिया और अफ्रीका के पूर्वी तट को भी छूता है। इस बार 28 आईओआर देशों में से 25 ने इस सम्मेलन में हिस्सा लिया। ये एक साथ काम करने की हमारी सामूहिक इच्छाशक्ति का प्रतीक है।

आईओआर क्षेत्र में शांतिपूर्ण सह अस्तित्व में भारत की सक्रिय भूमिका
राजनाथ ने कहा, हिंद महासागर क्षेत्र में भारत सबसे बड़ा देश है और भारत की 7,500 किलोमीटर की विशाल तट रेखा है। इस क्षेत्र के सभी देशों के शांतिपूर्ण और समृद्ध सह-अस्तित्व के लिए भारत को सक्रिय भूमिका निभानी है। इसके अलावा भारत ने पर्यटन को भी बढ़ावा देने के लिए कई नीतियां अपनाई हैं।


शांति, सुरक्षा और सहयोग में वृद्धि करना आईओआर का अहम मकसद
इस बार आईओआर सम्मेलन का मुख्य मुद्दा हिंद महासागर में शांति, सुरक्षा और सहयोग में वृद्धि करना था। जिसमें मालदीव, कोमोरोस, ईरान, मेडागास्कर समेत के कई देशों के रक्षा मंत्री और अधिकारी मौजूद रहे। साथ ही कई देशों के मंत्रियों ने वर्चुअल माध्यम से इस सम्मेलन में शिरकत की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed