फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Defence Minister Rajnath Singh said India will give befitting reply to anyone who tries to cast evil eye on it

Rajnath Singh: चीन-पाकिस्तान को राजनाथ सिंह की चेतावनी, बोले- देश की तरफ आंख उठाने वाले को करारा जवाब मिलेगा

Sun, 16 Oct 2022 05:49 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sun, 16 Oct 2022 05:49 PM IST
सार

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने नागरिकों से सांप्रदायिकता से परे हटकर राष्ट्रीय गौरव और देशभक्ति के गुणों को आत्मसात करके राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि सशस्त्र बल के जवान क्षेत्र, धर्म, जाति और भाषा की बाधाओं से ऊपर उठकर निस्वार्थ भाव से राष्ट्र की सेवा करते हैं। वे देश और लोगों को विभिन्न प्रकार के खतरों से बचाते हैं। ऐसे में प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह हमारे स्वतंत्रता सेनानियों और सैनिकों के आदर्शों और संकल्पों को आगे ले जाए।

विज्ञापन
Defence Minister Rajnath Singh said India will give befitting reply to anyone who tries to cast evil eye on it
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : ट्विटर/रक्षा मंत्री कार्यालय

विस्तार

पूर्वी लद्दाख क्षेत्र में चीन के साथ सीमा विवाद के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चीन और पाकिस्तान दोनों को बिना नाम लिए चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर किसी ने भारत पर बुरी नजर डालने की कोशिश की तो उसे मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। राजनाथ सिंह ने जोर देते हुए कहा कि हमारे बहादुर जवान सीमाओं की कड़ी निगरानी कर रहे हैं। साथ ही देश किसी भी तरह की चुनौतियों से निपटने के लिए सक्षम है। 

विज्ञापन


बिना नाम लिए चीन और पाकिस्तान को दी चेतावनी
एक वर्चुअल इवेंट में अपने संबोधन के दौरान रक्षा मंत्री ने चीन और पाकिस्तान को ये चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि हमारा देश एक शांतिप्रिय देश है। हमने किसी भी देश को चोट पहुंचाने की कोशिश नहीं की, लेकिन अगर देश में शांति और सद्भाव को भंग करने या खतरे में डालने का कोई प्रयास कोई भी करेगा तो उसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। इस दौरान उन्होंने सशस्त्र बलों को मजबूत करने के प्रति सरकार की प्रतिबद्धिता को भी व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सशस्त्र बलों को स्वदेशी अत्याधुनिक हथियारों से लैस करके सुरक्षा तंत्र को मजबूत करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। रक्षा मंत्रालय ने भी उनके बयान को लेकर जानकारी साझा की है। 
विज्ञापन


लोगों से की ये अपील
रक्षा मंत्रालय के अनुसार, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने नागरिकों से सांप्रदायिकता से परे हटकर राष्ट्रीय गौरव और देशभक्ति के गुणों को आत्मसात करके राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि सशस्त्र बल के जवान क्षेत्र, धर्म, जाति और भाषा की बाधाओं से ऊपर उठकर निस्वार्थ भाव से राष्ट्र की सेवा करते हैं। वे देश और लोगों को विभिन्न प्रकार के खतरों से बचाते हैं। ऐसे में प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह हमारे स्वतंत्रता सेनानियों और सैनिकों के आदर्शों और संकल्पों को आगे ले जाए। हमारे देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करे और एक मजबूत, समृद्ध और आत्मनिर्भर 'न्यू इंडिया' के निर्माण में अपनी भूमिका निभाए। राजनाथ सिंह ने ये बातें शहीदों को सलाम नामक एक वर्चुअल इवेंट में कहीं। इसका आयोजन "मारुति वीर जवान ट्रस्ट" नामक एक गैर सरकारी संगठन द्वारा किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शहीदों के परिवारों का सहयोग राष्ट्रीय जिम्मेदारी 
शहीदों के परिवार के सदस्यों के सहयोग को राष्ट्रीय जिम्मेदारी बताते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि सरकार सेवारत और सेवानिवृत्त सुरक्षा बलों के जवानों के परिजनों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने परिवार को एक सैनिक की सबसे बड़ी ताकत और सपोर्ट सिस्टम बताते हुए कहा कि सरकार उस सपोर्ट सिस्टम को मजबूत करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है।


उन्होंने इस बाबत कुछ पहलों का जिक्र करते हुए कहा कि गृह मंत्री के रूप में मेरे कार्यकाल के दौरान 'भारत के वीर' कोष का गठन केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) के जवानों और अधिकारियों के परिवारों का समर्थन करने के लिए लिए गए प्रमुख फैसलों में से एक था। इसके अलावा, हाल ही में, रक्षा मंत्रालय ने 'मां भारती के सपूत' वेबसाइट लॉन्च की है, ताकि लोग सशस्त्र बलों के युद्ध हताहत कोष में अधिक योगदान कर सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed