फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Defence Minister Rajnath Singh on three day Ladakh visit, Jammu airport Blast drone attack , Army Chief General MM Naravane

दौरा: लेह-लद्दाख पहुंचे रक्षा मंत्री, जवानों से बोले- जैसे आपने रखा देश का ध्यान, हम रखेंगे आपका ख्याल

Sun, 27 Jun 2021 12:16 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Sun, 27 Jun 2021 12:16 PM IST
सार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लेह में जवानों को संबोधित करते हुए कहा, 'हमारी सेना के जवानों, पूर्व सैनिकों के प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिल में कितना सम्मान है ये बताने की जरूरत नहीं है। 30-40 वर्षों से वन रैंक, वन पेंशन की समस्या चली आ रही थी। नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री बनते ही वन रैंक, वन पेंशन की मांग को पूरा किया।'

विज्ञापन
Defence Minister Rajnath Singh on three day Ladakh visit, Jammu airport Blast drone attack , Army Chief General MM Naravane
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लेह में जवानों से की मुलाकात - फोटो : ANI

विस्तार

भारत-चीन सीमा पर जारी गतिरोध के बीच केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज यानी रविवार से तीन दिवसीय दौरे लद्दाख पहुंचे हैं। यहां रक्षा मंत्री सीमा पर सेना की तैयारियों का जायजा लेंगे। वहीं राजनाथ सिंह के लद्दाख पहुंचने से पहले ही जम्मू में वायु सेना के स्टेशन पर दो धमाके हुए। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जम्मू धमाके पर सेना प्रमुखों से बातचीत कर स्थिति की जानकारी ली। 

विज्ञापन


रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लेह में जवानों को संबोधित करते हुए कहा, 'हमारी सेना के जवानों, पूर्व सैनिकों के प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिल में कितना सम्मान है ये बताने की जरूरत नहीं है। 30-40 वर्षों से वन रैंक, वन पेंशन की समस्या चली आ रही थी। नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री बनते ही वन रैंक, वन पेंशन की मांग को पूरा किया।'
विज्ञापन


रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लेह में पूर्व सैनिकों से भी मिले। रक्षा मंत्री ने कहा कि सेवा के बाद पुनर्वास की समस्या भी बनी रहती है। इसके साथ ही पुनर्वास महानिदेशालय द्वारा समय-समय पर रोजगार मेलों का भी आयोजन किया जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में दिग्गजों को रोजगार दिया जाता है। हम इस काम में तेजी लाने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ''हमारा उद्देश्य है कि आप सभी का उसी तरह ध्यान रखा जाए, जिस तरह आप सभी ने देश की सुरक्षा का ध्यान रखा है। इसके बावजूद अगर आप लोगों को कहीं कोई दिक्कत है, तो उसके लिए हेल्पलाइन की भी व्यवस्था की गई है। आप उस पर कॉल कर अपनी परेशानी साझा कर सकते हैं।''

बता दें कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लद्दाख के तीन दिवसीय दौरे पर हैं।
 

जम्मू-कश्मीर के एयरफोर्स स्टेशन पर देर रात 5 मिनट के अंतराल दो बार धमाकों की आवाज सुनाई देने के बाद हड़कंप मच गया। पहला धमाका इमारत की छत पर और दूसरा धमाका जमीन पर हुआ। वहीं, वायुसेना का कहना है कि धमाके में सिर्फ छत क्षतिग्रस्त हुई है और कुछ नुकसान नहीं हुआ है। 
 

रक्षा अधिकारी ने बताया कि पहला धमाका रात 1:37 बजे पर और दूसरा धमाका रात 1:42 बजे पर हुआ। हालांकि, इस धमाके में किसी के भी घायल होने की कोई खबर नहीं है। एहतियात के तौर पर पुलिस और फोरेंसिक की टीम मौके पर पहुंच गई है और छानबीन कर रही है। बताया जा रहा है कि थोड़ी ही देर में एआईए और एनएसजी की टीम भी एयरफोर्स स्टेशन पर पहुंचकर जांच-पड़ताल करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed