फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Defence Minister Rajnath Singh on 4-day visit to Italy, France from Monday; focus on industrial cooperation

Rajnath Singh: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का इटली और फ्रांस दौरा, चार दिवसीय यात्रा पर औद्योगिक सहयोग पर जोर

Sun, 08 Oct 2023 04:41 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आदर्श शर्मा Updated Sun, 08 Oct 2023 04:41 PM IST
सार

द्विपक्षीय रणनीतिक संबंधों और सैन्य हार्डवेयर के संयुक्त विकास के लिए औद्योगिक सहयोग पर चर्चा करने के लिए सोमवार से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इटली और फ्रांस के दौरें पर रहेंगे। वहीं डसॉल्ट एविशन के सीईओ के भारत आने की संभावनाएं जताई जा रही हैं।

विज्ञापन
Defence Minister Rajnath Singh on 4-day visit to Italy, France from Monday; focus on industrial cooperation
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

द्विपक्षीय रणनीतिक संबंधों और सैन्य हार्डवेयर के संयुक्त विकास के लिए औद्योगिक सहयोग पर चर्चा करने के लिए सोमवार से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इटली और फ्रांस के दौरें पर रहेंगे। 4 दिवसीय यात्रा के तहत देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी पर चर्चा होने की संभावना है।
विज्ञापन


राजनाथ सिंह फ्रांस और इटली के दौरे पर रहेंगे
रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी बयान में कहा गया कि फ्रांस और इटली के दौरे पर पहले चरण में राजनाथ सिंह रोम की यात्रा करेंगे। जहां वह अपने इतावली समकक्ष गुडो क्रिसेटो के साथ व्यापक चर्चा करेंगे। बात दें मार्च माह में इतालवी प्रधानमंत्री के भारत दौरे के बाद से दोनों देशों के संबंध प्रगाढ़ हुए हैं। साथ ही मंत्रालय ने बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 9 से 12 अक्तूबर तक इटली और फ्रांस के दौरें पर रहेंगे।
विज्ञापन


मंत्रालय द्वारा जारी बयान में कहा गया कि राजनाथ सिंह पेरिस में फ्रांसीसी समकक्ष सेबेस्टियन लेकोर्नू के साथ पांचवें वार्षिक भारत-फ्रांस रक्षा संवाद में भाग लेंगे। जारी बयान के मुताबिक, भारत और फ्रांस ने हाल ही में रणनीतिक साझेदारी के 25 साल पूरे होने का जश्न मनाया। दोनों देशों के बीच महत्वपूर्ण औद्योगिक सहयोग सहित गहरे और व्यापक द्विपक्षीय रक्षा संबंध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपनी यात्रा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रोम और पेरिस दोनों देशों में औद्योगिक सहयोग के संभावित अवसरों पर चर्चा करने के लिए रक्षा उद्योग के सीईओ और वरिष्ठ प्रतिनिधियों के साथ भी बातचीत करेंगे।


डसॉल्ट एविशन के सीईओ कर सकते हैं भारत का दौरा
साथ ही जानकारों की माने तो डसॉल्ट एविएशन के अध्यक्ष और सीईओ एरिक ट्रैपियर भारत द्वारा राफेल विमान के 26 नौसैनिक वेरिएंट की प्रस्तावित खरीद के कई पहलुओं पर चर्चा करने के लिए दिल्ली का दौरा कर सकते हैं। सूत्रों की माने तो ट्रैपियर खरीद पर शुरुआती बातचीत करने के लिए दो दिवसीय यात्रा पर सोमवार को दिल्ली आएंगे। हालांकि, डसॉल्ट एविएशन की तरफ से इस दौरे पर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed