फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bengaluru Metro News: Defence Minister Rajnath Singh inaugurates first driverless metro car in Bengaluru at BEML

बंगलूरू: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया पहली स्वदेशी चालक रहित मेट्रो का उद्घाटन

Fri, 15 Jan 2021 05:51 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 15 Jan 2021 05:51 PM IST
विज्ञापन
Bengaluru Metro News: Defence Minister Rajnath Singh inaugurates first driverless metro car in Bengaluru at BEML
देश की पहली स्वदेशी चालक रहित मेट्रो में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : twitter.com/rajnathsingh

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को बंगलूरू स्थित बीईएमएल (भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड) उत्पादन केंद्र का दौरा किया। उन्होंने देश की पहली स्वदेश में विकसित चालक रहित मेट्रो कार का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि मुझे उस शानदार कार्य पर गर्व है जो बीईएमएल में इंजीनियरों और टेक्नीशियनों की टीम कर रही है। ये आत्मनिर्भर भारत के सच्चे योद्धा हैं, जो भारत को विकास के पथ पर आगे ले जा रहे हैं। आप लोगों के दिन रात की परिश्रम से बनी अनमैन्ड मेट्रो (मानव रहित मेट्रो) का अनावरण करके मुझे बड़ी खुशी हुई।

विज्ञापन


राजनाथ सिंह ने कहा कि आजादी के बाद भारत में जो सामाजिक-आर्थिक प्रगति आई है उसमें सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। पूंजी निर्माण हो, रोजगार के अवसर हों या आर एंड डी को प्रोत्साहित करना हो, सभी क्षेत्रों में पीएसयू ने अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा, आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत सरकार ने हाल ही में कुछ नीतियों में बदलाव किए हैं, जिनसे आप परिचित हैं, इसमें रक्षा उत्पादन और निर्यात प्रोत्साहन नीति (डीपीईपीपी) और नई रक्षा अधिग्रहण प्रक्रिया (डीएपी) का निर्माण आदि शामिल है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


 
रक्षा मंत्री ने कहा कि हाल ही में हुई 50 हजार करोड़ रुपये कीमत के 83 तेजस लड़ाकू विमानों की खरीद इस दिशा में एक बड़ा कदम साबित हुआ है। इससे 50 हजार रोजगार के अवसर उत्पन्न होंगे। 500 एमएसएमई और टाटा, एल एंड टी व वेम-टेक जैसी निजी कंपनियों की भागीदारी ने सरकारी और निजी दोनों क्षेत्रों बीच के तालमेल को बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि जब देश-दुनिया कोविड के संकट से जूझ रही थी, तब भी हमारी पीएसयू, खासकर डीपीएसयी ने योद्धाओं की तरह आगे आकर इसके खिलाफ जंग की कमान संभाली।

सिंह ने कहा, मास्क से से लेकर पीपीई किट तक, सैनिटाइजर सिस्टम से लेकर क्वारंटाइन फैसिलिटीज के निर्माण तक, में हमारी पीएसयी ने पूरे दमखम के साथ अपना योगदान दिया। उन्होंने कहा कि बीईएमएल ने इस अहम और संकट के समय में अपनी कार्यक्षमता का जो परिचय दिया, वह आपकी मेहनत, लगन, जोश और जज्बे को दर्शाता है। रक्षा मंत्री ने कहा कि मुझे बताया गया, कि पिछले साल आपका वैल्यू ऑफ प्रोडक्शन 3000 करोड़ रुपये था। इस साल लगता है कि आप लोग इसे भी पार कर लेंगे। यह बहुत बड़ी उपलब्धि है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed