फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Defence Minister Rajnath Singh directs defence PSUs to prepare contingency plans for resuming operations and ramp up production

लॉकडाउन के बाद संचालन और तेज उत्पादन के लिए आकस्मिक योजनाएं बनाएं रक्षा इकाइयां : राजनाथ सिंह

Tue, 28 Apr 2020 07:34 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 28 Apr 2020 07:34 PM IST
सार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को सार्वजनिक क्षेत्र की रक्षा इकाइयों (डीपीएसयू) को निर्देश दिया कि संचालन फिर से शुरू करने के लिए और उत्पादन में तेजी लाने के लिए आकस्मिक योजनाएं तैयार करें।

विज्ञापन
Defence Minister Rajnath Singh directs defence PSUs to prepare contingency plans for resuming operations and ramp up production
डीपीएसयू और ओएफबी के प्रमुखों के साथ वार्ता करते रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : एएनआई

विस्तार

रक्षा मंत्री ने लॉकडाउन के दौरान डीपीएसयू और आयुध फैक्टरियों के प्रदर्शन और कोविड-19 के खिलाफ जंग में उनके योगदान की समीक्षा की और कहा कि वह अपने उत्पादन में तेजी लाने का प्रयास करें। रक्षा मंत्रालय ने एक विज्ञप्ति में कहा, 'रक्षा मंत्रालय ने उन्हें निर्देश दिया है कि लॉकडाउन समाप्त होने के बाद संचालन शुरू करने और उत्पादन में तेजी लाने के लिए आकस्मिक योजनाएं तैयार करें।'

विज्ञापन


राजनाथ सिंह ने कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में नए उत्पाद बनाने और स्थानीय प्रशासन का विभिन्न रूपों में सहयोग करने के लिए डीपीएसयू की सराहना की। लॉकडाउन के बाद अर्थव्यवस्था को राह पर लाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी की योजना की बात कहते हुए उन्होंने कहा कि डीपीएसयू निजी रक्षा उद्योगों के साथ मिलकर अर्थव्यवस्था बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। 
विज्ञापन


रक्षा मंत्री ने रक्षा उत्पादन विभाग (डीडीपी), रक्षा मंत्रालय, आयुध फैक्टरी बोर्ड (ओएफबी) और डीपीएसयू ग्वारा कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) व एक दिन का वेतन जमा कर प्रधानमंत्री राहत कोष में 77 करोड़ की आर्थिक मदद देने की भी सराहना की।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed