फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Defence Minister Rajnath Singh addresses rally in Dharwad said this govt will probe all the corrupted leaders

Karnataka: धारवाड़ में राजनाथ बोले- सरकार सभी भ्रष्ट नेताओं की जांच करेगी, चाहे कितने भी प्रमुख क्यों न हों

Thu, 27 Apr 2023 05:14 AM IST
देव कश्यप एएनआई, बेलगावी (कर्नाटक)।
एएनआई, बेलगावी (कर्नाटक)। Published by: देव कश्यप Updated Thu, 27 Apr 2023 05:14 AM IST
सार

राजनाथ सिंह ने कहा कि आज भ्रष्टाचार पर हमला हो रहा है, बड़े नेता जेल जा रहे हैं... वे (विपक्ष) दावा करते हैं कि यह जांच जानबूझकर की गई है। यह सरकार सभी भ्रष्ट नेताओं की जांच करेगी, चाहे वे कितने भी प्रमुख क्यों न हों।

विज्ञापन
Defence Minister Rajnath Singh addresses rally in Dharwad said this govt will probe all the corrupted leaders
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह। - फोटो : ANI

विस्तार

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए मतदान में दो सप्ताह से भी कम समय बचा है। भाजपा और कांग्रेस के नेताओं ने चुनाव प्रचार अभियान में पूरा जोर लगा रखा है। दोनों पार्टियों के बीच परस्पर विरोधी बयानबाजी का दौर भी चरम पर है। इसी बीच रक्षा मंत्री और भाजपा नेता राजनाथ सिंह ने बुधवार को कर्नाटक के धारवाड़ में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

विज्ञापन


राजनाथ सिंह ने कहा कि आज भ्रष्टाचार पर हमला हो रहा है, बड़े नेता जेल जा रहे हैं... वे (विपक्ष) दावा करते हैं कि यह जांच जानबूझकर की गई है। यह सरकार सभी भ्रष्ट नेताओं की जांच करेगी, चाहे वे कितने भी प्रमुख क्यों न हों। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने धर्म के आधार पर आरक्षण देकर भारत के संविधान की अवमानन की। 1975 में मनमाने तरीके से संविधान में संशोधन कर आपातकाल लगाकर लाखों की संख्या में लोगों को जेल में डाल दिया। भाजपा कभी ऐसा पाप नहीं कर सकती चाहे सत्ता मिले या न मिले।

विज्ञापन


रक्षा मंत्री ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने कहा था कि भ्रष्टाचार इतना है कि अगर मैं 100 पैसा भेजता हूं तो लोगों को 14 पैसा मिलता है लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में हम अगर किसानों के खाते में 10 हजार रुपये भेजते हैं तो उन्हें 10 हजार ही मिलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्साफ और इन्सानियत में भरोसा करती है भाजपा
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, कांग्रेस ने महजब को सत्ता पाने का आधार बनाया। बेलगावी के कागवाड़ में रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, भाजपा आर्थिक और सामाजिक परिस्थितियों के आधार किसी भी वंचित को आरक्षण देने के खिलाफ नहीं है, लेकिन कांग्रेस ने सत्ता में आने के लिए तुष्टीकरण की राजनीति करते हुए मुस्लिम आरक्षण दिया।

रक्षा मंत्री ने कहा, जब भाजपा सरकार ने संविधान के खिलाफ दिए गए इस आरक्षण को खत्म किया, तो कांग्रेस इसका विरोध करने लगी, जबकि भाजपा इस तरह धर्म या मजबह के नाम पर किसी तरह के भेदभाव में यकीन नहीं करती है। भाजपा इन्साफ और इन्सानियत में भरोसा करती है। उन्होंने कहा, कांग्रेस हिंदू, मुस्लिम और ईसाई की राजनीति करती है। इस तरह की राजनीति कभी नहीं की जानी चाहिए।

भ्रष्ट नेताओं के खिलाफ जांच करेगी सरकार
राजनाथ ने धारवाड़ में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी सरकार सभी भ्रष्ट नेताओं के खिलाफ जांच करेगी, चाहे वह कितने भी मशहूर या ताकतवर क्यों न हों। भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है। भ्रष्ट नेताओं को जेल भेजा रहा है। वे भले ही इसके पीछे साजिश का आरोप लगा रहे हों। पिछले नौ वर्षों में पीएमएलए के तहत 1.10 लाख करोड़ रुपये जब्त किए गए हैं।

आरक्षण के नाम पर मुस्लिमों का तुष्टीकरण कर रही कांग्रेस : योगी
भाजपा के स्टार प्रचारक यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस की तरफ से मुस्लिमों को दिए गए चार फीसदी के आरक्षण को संविधान विरुद्ध बताते हुए कहा, प्रतिबंधित संगठन पीएफआई के तुष्टीकरण के लिए कांग्रेस ने संविधान के खिलाफ जाकर धर्म के आधार पर आरक्षण दिया। 


मांड्या में कर्नाटक और यूपी के युगों पुराने संबंधों का जिक्र करते हुए कहा, दोनों राज्यों का संबंध त्रेतायुग से है। भगवान राम के भक्त हनुमानजी का जन्म यहीं हुआ। योगी ने राममंदिर के निर्माण का जिक्र करते हुए कहा कि 500 वर्ष में पहली बार होगा, जब अयोध्या के राम मंदिर में रामलला विराजमान होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed