{"_id":"56fd2cf14f1c1bd625f00142","slug":"defence-minister-manohar-parrikar-said-two-more-regiments-of-brahmos-missile-will-included","type":"story","status":"publish","title_hn":"'सेना में ब्रह्मोस मिसाइल की दो और रेजिमेंट होंगी शामिल'","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
'सेना में ब्रह्मोस मिसाइल की दो और रेजिमेंट होंगी शामिल'
एजेंसी/ पुणे
Updated Thu, 31 Mar 2016 07:28 PM IST
सार
- पुणे में एक सैन्य समारोह से इतर रक्षामंत्री मनोहर परिकर ने दी जानकारी
विज्ञापन
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस की दो और रेजिमेंटों को अगले 15 दिनों में सेना में शामिल किया जाएगा। बृहस्पतिवार को रक्षामंत्री मनोहर परिकर ने पुणे स्थित आर्म्ड फोर्सेस मेडिकल कॉलेज में 50वें मेडिकल ग्रेजुएट बैच को तीनों सेनाओं में कमीशन देने को लेकर आयोजित समारोह से इतर पत्रकारों से बातचीत में इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ब्रह्मोस मिसाइल की दो और रेजीमेंटों को भारतीय सेना में शामिल करने की प्रक्रिया आखिरी चरण में है और 15 दिन के भीतर इन रेजीमेंटों को भारतीय सेना में शामिल कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
सेना के पास ब्रह्मोस मिसाइल के ब्लॉक थ्री वर्जन के तीन रेजीमेंट पहले से ही हैं। ब्रह्मोस की दो और रेजिमेंटों के शामिल होने से सेना की वायु रक्षा क्षमताओं में इजाफा होगा। हालांकि परिकर ने केंद्र सरकार की ओर से स्वदेश में बनी ‘आकाश मिसाइल’ को सेना में शामिल करने की बजाय इस्राइली मिसाइलों को खरीदने की खबरों को सिरे से खारिज कर दिया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आकाश मिसाइल को सेना में पहले से ही शामिल किया जा रहा है और हम बेहद छोटी मिसाइलों को भी विकसित कर रहे हैं। इनको सफलतापूर्वक विकसित करने तक कुछ मिसाइलों को बाहर से मंगाया जा सकता है।
विज्ञापन