फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Defence minister Arun Jaitley invited Russian firms to Make in India

जेटली ने रूस की कंपनियों से कहा- सैन्य हथियारों के उत्पादन में मेक इन इंडिया का हिस्सा बने

Thu, 22 Jun 2017 11:48 AM IST
amarujala.com- Presented: अभिषेक तिवारी
amarujala.com- Presented: अभिषेक तिवारी Updated Thu, 22 Jun 2017 11:48 AM IST
विज्ञापन
 Defence minister Arun Jaitley invited Russian firms to Make in India
अरुण जेटली - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय रक्षा मंत्री अरुण जेटली ने रूस से मेक इन इंडिया में भागेदारी का हिस्सा बनने का आमंत्रण दिया है। उन्होंने रूस की कंपनियों से कहा है कि वह 'मेक इन इंडिया' के तहत भारतीय कंपनियों के साथ हाथ मिलकर संयुक्त रूप से सैन्य हथियारों का निर्माण करने में सहयोग करे। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रक्षा के क्षेत्र में रूस भारत का सबसे विश्वसनीय और पुराना सहयोगी देश है। रूस से भारत को रक्षा के हार्डवेयर और उपकरणों का आयात किया जाता है। जेटली ने कहा कि रक्षा हथियारों के उत्पादन में 'मेक इन इंडिया' की क्षमता को साकार करने के लिए रूस की कंपनियां भारतीय कंपनियों के साथ मिलकर साझेदारी से रक्षा हथियारों का निर्माण करने में सहयोग करे।
विज्ञापन


इससे रूसी कंपनियों को तुलनात्मक लाभ प्राप्त होगा। उन्होंने यह बातें रूस में टेक्नोप्रॉम-2017 नोवोसिबिर्स्क कान्फेंस में कही। बताते चलें कि रक्षा मंत्री अरुण जेटली इस समय तीन दिनों की रूस यात्रा पर हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार बड़े स्तर पर भारतीय रक्षा हथियारों के उत्पादन सेक्टर में रूसी कंपनियों के साथ मिलकर सप्लाई की बड़ी चेन बनाना चाहती है। भारत रूस के साथ रिश्ते को प्रमुखता देता आया है। इस दौरान जेटली और रसियन डिप्टी पीएम ड्मिट्री रोगोजिन की भी मुलाकात हुई। जेटली के इस दौरे के दौरान रूस से नए फाइटर एयरक्राफ्ट और 'कामोव हेलिकॉप्टर' पर बड़ा करार होने की संभावना भी जताई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed