फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   defence investiture ceremony 2026 phase 2 president murmu awards military medals

रक्षा अलंकरण समारोह: ले.ज. धीरज सेठ को मिला उत्तम युद्ध सेवा मेडल, जानें और किन्हें मिला वीरता पुरस्कार?

Mon, 29 Jun 2026 07:38 PM IST
निर्मल कांत पीटीआई, कोलकाता।
पीटीआई, कोलकाता। Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 29 Jun 2026 07:38 PM IST
सार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने रक्षा अलंकरण समारोह 2026 के दूसरे चरण में थल सेना, नौसेना, वायु सेना और तटरक्षक बल के 105 कर्मियों को विभिन्न सेवा पदक प्रदान किए। इनमें सर्वोत्तम युद्ध सेवा, परम विशिष्ट सेवा, उत्तम युद्ध सेवा और अति विशिष्ट सेवा पदक शामिल रहे, जो उनके असाधारण नेतृत्व और कर्तव्यनिष्ठा के लिए प्रदान किए गए। पढ़िए रिपोर्ट-

विज्ञापन
defence investiture ceremony 2026 phase 2 president murmu awards military medals
रक्षा अलंकरण समारोह - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/एक्स/भारत की राष्ट्रपति

विस्तार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित रक्षा अलंकरण समारोह 2026 (द्वितीय चरण) में सशस्त्र सेनाओं तथा भारतीय तटरक्षक बल के 105 अधिकारियों और कर्मियों को विशिष्ट सेवा अलंकरण प्रदान किए। इन सम्मानों में 7 सर्वोत्तम युद्ध सेवा पदक, 30 परम विशिष्ट सेवा पदक, 12 उत्तम युद्ध सेवा पदक तथा 56 अति विशिष्ट सेवा पदक शामिल हैं। 
विज्ञापन


ये अलंकरण उन सैन्य अधिकारियों और कर्मियों को प्रदान किए गए, जिन्होंने शांति और ऑपरेशनल दोनों परिस्थितियों में असाधारण नेतृत्व, उत्कृष्ट पेशेवर दक्षता तथा राष्ट्र सेवा के प्रति अद्वितीय समर्पण का परिचय दिया। समारोह में थल सेना, नौसेना, वायु सेना और भारतीय तटरक्षक बल के वरिष्ठ अधिकारियों को उनके विशिष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। 
विज्ञापन

अति विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित हुए ये सैन्य अधिकारी
  • एयर मार्शल तरुण चौधरी (उड़ान/पायलट)।
  • लेफ्टिनेंट जनरल नीरज वार्ष्णेय (कोर ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड मैकेनिकल इंजीनियर्स)।
  • लेफ्टिनेंट जनरल विकास रोहेला (इंजीनियर कोर)।
  • लेफ्टिनेंट जनरल हरबिंदर सिंह वंद्रा (सिग्नल कोर)।
  • लेफ्टिनेंट जनरल मोहिंदर पाल सिंह (इन्फैंट्री)।
  • लेफ्टिनेंट जनरल रणजीत सिंह (तोपखाना रेजिमेंट)।
  • लेफ्टिनेंट जनरल अजय कुमार (इन्फैंट्री)।
  • लेफ्टिनेंट जनरल शमशेर सिंह विर्क (इन्फैंट्री)।
  • लेफ्टिनेंट जनरल आदित्य विक्रम सिंह राठी (गार्ड ब्रिगेड)।
  • लेफ्टिनेंट जनरल हरपाल सिंह (इंजीनियर कोर)।
  • लेफ्टिनेंट जनरल चियरथ गोपालन मुरलीधरन (आर्मी मेडिकल कोर)।
  • लेफ्टिनेंट जनरल पुनीत आहूजा (गार्ड ब्रिगेड)।
  • वाइस एडमिरल आनंद सरदेसाई।
  • वाइस एडमिरल रजत कपूर।
  • वाइस एडमिरल श्रीनिवास कुदरवल्लि।
  • वाइस एडमिरल सुशील मेनन।
  • वाइस एडमिरल अनिल जग्गी।
  • सर्जन रियर एडमिरल (अब सर्जन वाइस एडमिरल) विवेक हांडे।
  • एयर मार्शल मेहताब सिंह देसवाल (फ्लाइंग/पायलट)।
  • एयर मार्शल कोंडेनकोलंगारा अबू अहमद संजीब (एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग-मैकेनिकल)।
  • एयर वाइस मार्शल (अब एयर मार्शल) सेत्पल्ली श्रीनिवास राव (एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग-इलेक्ट्रॉनिक्स)।
  • अतिरिक्त महानिदेशक डॉनी माइकल।
  • सर्जन वाइस एडमिरल कविता सहाई (सेवानिवृत्त)।
  • मेजर जनरल सुधीर कुमार शर्मा (तोपखाना रेजिमेंट)।
  • मेजर जनरल सुजीत शिवाजी पाटील, (इन्फैंट्री)।
  • मेजर जनरल गुरप्रीत सिंह चौधरी, (सेना वायु रक्षा)।
  • मेजर जनरल आशीष शाह, (कवचित कोर)।
  • मेजर जनरल अमर रामदासानी, (इन्फैंट्री)।
  • मेजर जनरल विकास चौधरी (इन्फैंट्री)।
  • मेजर जनरल तरुण अग्रवाल (तोपखाना रेजिमेंट)।
  • मेजर जनरल वूडेव परिडा (तोपखाना रेजिमेंट) 
  • मेजर जनरल सुमित मेहता (आर्मर्ड कोर)।
  • मेजर जनरल विक्रांत सुरेश देशपांडे (इन्फैंट्री)।
  • मेजर जनरल कुलेश्वर सिंह धधवाल (इन्फैंट्री)।
  • मेजर जनरल विवेक नारंग (इन्फैंट्री)।
  • मेजर जनरल परनवीर सिंह पुनिया (इन्फैंट्री)।
  •  मेजर जनरल कोलन्कारा मोहन नायर, (इन्फैंट्री)।
  • मेजर जनरल अरिन्दम साहा, (इन्फैंट्री)।
  • मेजर जनरल महिपाल सिंह राठौड़, (इन्फैंट्री)।
  • मेजर जनरल अविन्दर पाल सिंह बल, (इन्फैंट्री)।
  • मेजर जनरल धनंजय जोशी (इन्फैंट्री)।
  • मेजर जनरल मनदीप सिंह (इन्फैंट्री)।
  • रियर एडमिरल निर्भय बापना। 
  • एयर वाइस मार्शल कौशिक चटर्जी (मेडिकल)।
  • यर वाइस मार्शल संजीव वशिष्ठ (फ्लाइंग/पायलट)।
  • एयर वाइस मार्शल वडापल्ली रवि सत्यनारायण राजू (एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग-मैकेनिकल)
  • एयर वाइस मार्शल संजीव कुमार तलियान (फ्लाइंग/पायलट)।
  • एयर वाइस मार्शल मनमीत सिंह (प्रशासन/फाइटर कंट्रोलर)।
  • एयर वाइस मार्शल मनु मिड्डा, उड़ान (पायलट)।
  • मेजर जनरल राजेश अरुण मोघे, (मैकेनाइज्ड इन्फैंट्री) (सेवानिवृत्त)।
  • मेजर जनरल संदीप कुमार, जज महाधिवक्ता विभाग (सेवानिवृत्त)।
  • मेजर जनरल पराग अनंत देशमुख, सेना चिकित्सा कोर (सेवानिवृत्त)।
  • एयर वाइस मार्शल सतीश कुमार माथुर (फ्लाइंग/पायलट, सेवानिवृत्त)।
  • एयर वाइस मार्शल नंद कुमार नायर (एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग-इलेक्ट्रॉनिक्स, सेवानिवृत्त)।
  • ब्रिगेडियर पवन धुल (आर्मी मेडिकल कोर)।  
  • सूबेदार एच होकाटो सेमा (9 असम)।
     
उत्तम युद्ध सेवा मेडल से सम्मानित अधिकारी
  • लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ (आर्मर्ड कोर, मुख्यालय दक्षिणी कमान)।
  • एयर मार्शल मनीष खन्ना (उड़ान/पायलट)।
  • लेफ्टिनेंट जनरल प्रशांत श्रीवास्तव (पैराशूट रेजिमेंट, मुख्यालय 15 कोर)।
  • लेफ्टिनेंट जनरल राजन शरावत (गढ़वाल राइफल्स, मुख्यालय 9 कोर)।
  • लेफ्टिनेंट जनरल अभिजीत एस पेंढारकर (असम रेजिमेंट, मुख्यालय 3 कोर)।
  • लेफ्टिनेंट जनरल गंभीर सिंह (गढ़वाल राइफल्स, मुख्यालय 4 कोर)।
  • लेफ्टिनेंट जनरल प्रसन्न किशोर मिश्रा (जम्मू-कश्मीर लाइट इन्फैंट्री, मुख्यालय 16 कोर)।
  • वाइस एडमिरल तरुण सोबती।
  • एयर मार्शल प्रवीण केशव वोहरा, उड़ान (पायलट)।
  • एयर कमोडोर अजय कुमार चौधरी, उड़ान (पायलट)।
  • एयर कमोडोर प्रभात मलिक, उड़ान (पायलट)।
  • ग्रुप कैप्टन कामरान नजीर, उड़ान (पायलट)।

ये भी पढ़ें: ISI की दोहरी रणनीति का कैसे हुआ खुलासा?: उत्तर भारत में पैसों का लालच, दक्षिण में कट्टरपंथ फैलाने पर जोर


परम विशिष्ट सेवा मेडल  
  • वाइस एडमिरल (अब एडमिरल) कृष्णा स्वामीनाथन।
  • लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह (इन्फैंट्री)।
  • वाइस एडमिरल संजय वात्सायन।
  • वाइस एडमिरल अजय कोचर।
  •  एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित, उड़ान (पायलट)।
  • एयर मार्शल तेजिन्दर सिंह, उड़ान (पायलट)।
  • एयर मार्शल सीतेपल्ली श्रीनिवास, उड़ान (पायलट)
  • लेफ्टिनेंट जनरल विरेश प्रताप सिंह कौशिक, इन्फैंट्री।
  • लेफ्टिनेंट जनरल माइकल एंथनी जूड फर्नांडिस (इंजीनियर कोर)।
  • लेफ्टिनेंट जनरल नवनीत सिंह सरना (तोपखाना रेजिमेंट)।
  • लेफ्टिनेंट जनरल राशिम बाली (इन्फैंट्री)।
  • लेफ्टिनेंट जनरल मनीष मोहन एरी (इन्फैंट्री)।
  • लेफ्टिनेंट जनरल हरजीत सिंह साही (इन्फैंट्री)। 
  • लेफ्टिनेंट जनरल धीरेंद्र सिंह कुशवाह (इन्फैंट्री)।
  • लेफ्टिनेंट जनरल सुमेर इवान डी'कुन्हा (सेना वायु रक्षा कोर)। 
  • लेफ्टिनेंट जनरल प्रीत पाल सिंह (आर्मर्ड कोर)।
  •  सर्जन वाइस एडमिरल आरती सरीन।
  • वाइस एडमिरल अतुल आनंद।
  • एयर मार्शल विजय कुमार गर्ग, वैमानिक इंजीनियरी (यांत्रिक) (सेवानिवृत्त)।
  • एयर मार्शल सूरत सिंह, उड़ान (पायलट) (सेवानिवृत्त)।
  • लेफ्टिनेंट जनरल अरविंद वालिया (इंजीनियर कोर, सेवानिवृत्त)।
  • लेफ्टिनेंट जनरल राकेश कपूर (आर्मर्ड कोर, सेवानिवृत्त)।
  • लेफ्टिनेंट जनरल गजेंद्र जोशी (इन्फैंट्री, सेवानिवृत्त)।
  • लेफ्टिनेंट जनरल जगमोहन सिंह सिदाना (कोर ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड मैकेनिकल इंजीनियर्स, सेवानिवृत्त)  
  • लेफ्टिनेंट जनरल के. विनोद कुमार (सिग्नल कोर, सेवानिवृत्त)।
  • एयर मार्शल सुनील काशीनाथ विधाते (फ्लाइंग/पायलट, सेवानिवृत्त)।
  • मेजर जनरल गुरप्रीत सिंह (तोपखाना रेजिमेंट)।
  • मेजर जनरल पंकज मल्होत्रा (गार्ड ब्रिगेड)।
  • मेजर जनरल चरनजीत सिंह मान (कवचित कोर)।
  • मेजर जनरल रुपेश मेहता (तोपखाना रेजिमेंट)।

सर्वोत्तम युद्ध सेवा मेडल
  • लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा (मद्रास रेजिमेंट, मुख्यालय उत्तरी कमान)।
  • एयर मार्शल नागेश कपूर (उड़ान/पायलट)।
  • लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई (कुमाऊं रेजिमेंट, रक्षा मंत्रालय (सेना) का संयुक्त मुख्यालय)।
  • एयर मार्शल अवधेश कुमार भारती (उड़ान/पायलट)।
  • वाइस एडमिरल संजय जसजीत सिंह (सेवानिवृत्त)।
  • एयर मार्शल नर्मदेश्वर तिवारी, उड़ान (पायलट) (सेवानिवृत्त)।
  • एयर मार्शल जीतेन्द्र मिश्र, उड़ान (पायलट) (सेवानिवृत्त)।

राष्ट्रपति ने क्या कहा?
रक्षा अलंकरण समारोह भारतीय सशस्त्र सेनाओं की पेशेवर उत्कृष्टता, अनुशासन और राष्ट्र की सुरक्षा के प्रति समर्पण का प्रतीक माना जाता है। राष्ट्रपति ने सभी सम्मानित अधिकारियों और कर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी उत्कृष्ट सेवाएं देश की रक्षा क्षमताओं को सुदृढ़ करने तथा राष्ट्रीय सुरक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। पहले चरण में आठ जून को राष्ट्रपति ने पदक प्रदान किए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed