फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Defence exports reached Rs 16000 crore Ministry said 23 times increase in the year 2022-23

Defence: 16000 करोड़ तक पहुंचा रक्षा निर्यात, मंत्रालय ने कहा- वर्ष 2022-23 में 23 गुना हुई बढ़ोतरी

Sat, 09 Sep 2023 05:31 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 09 Sep 2023 05:31 AM IST
सार

मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि भारतीय स्वदेशी रक्षा उद्योग ने एक मित्र देश को ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलों, आकाश वायु रक्षा प्रणालियों और तोपखाने बंदूकों सहित प्रमुख रक्षा प्रणालियों की बिक्री के साथ निर्यात बढ़ाने में सफलता हासिल की है।

विज्ञापन
Defence exports reached Rs 16000 crore Ministry said 23 times increase in the year 2022-23
रक्षा मंत्रालय - फोटो : ANI

विस्तार

रक्षा क्षेत्र में मेक इन इंडिया का विस्तार करते हुए भारत का रक्षा निर्यात अब तक के उच्चतम स्तर पर वित्त वर्ष 2022-23 में 16,000 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि निर्यात में 23 गुना बढ़ोतरी हुई है। इसके साथ ही भारतीय डिजाइन और विकास क्षमताओं की पहुंच 85 से अधिक देशों तक हो गई है।
विज्ञापन


मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि भारतीय स्वदेशी रक्षा उद्योग ने एक मित्र देश को ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलों, आकाश वायु रक्षा प्रणालियों और तोपखाने बंदूकों सहित प्रमुख रक्षा प्रणालियों की बिक्री के साथ निर्यात बढ़ाने में सफलता हासिल की है। भारतीय निर्यात रणनीति में उन देशों के लिए नए मार्केट की पहचान करना शामिल हैं, जो मित्रवत हैं और सैन्य हार्डवेयर के लिए दीर्घकालिक संबंध देख रहे हैं। भारतीय उद्योग अब अपने सैन्य हार्डवेयर के निर्यात के लिए दक्षिण पूर्व एशिया व अफ्रीका सहित कई देशों में वैश्विक कंपनियों के साथ प्रतिस्पर्धा कर रहा है।  
विज्ञापन


वायुसेना उप प्रमुख ने उड़ाया देश में बना प्रशिक्षु विमान एचटीटी-40
वायु सेना के उप प्रमुख एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने शुक्रवार को बंगलूरू में हिंदुस्तान टर्बो ट्रेनर एयरक्राफ्ट-40 (एचटीटी-40) के साथ उड़ान भरी।  भारतीय वायु सेना ने एक बयान में कहा कि विमान को स्वदेशी रूप से डिजाइन और विकसित किया गया है। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) के विमान अनुसंधान और डिजाइन केंद्र ने इसे भारत के सशस्त्र बलों की प्रशिक्षण जरूरतों के लिए तैयार किया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


हवा में कलाबाजी करने में भी दक्ष
एचटीटी-40 हवा में कलाबाजियां करने की क्षमता रखता है और यह चार ब्लेड वाले टर्बो-इंजन से संचालित है। विमान आधुनिकतम सुरक्षा सुविधाओं से सुसज्जित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed