{"_id":"619535a8e52b5405937bcdba","slug":"defamation-case-nawab-malik-wants-to-give-more-papers-against-sameer-wankhede-reaches-bombay-high-court-latest-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: नवाब मलिक ने फिर साधा निशाना, समीर वानखेड़े के खिलाफ सबूत देने के लिए किया कोर्ट का रुख","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: नवाब मलिक ने फिर साधा निशाना, समीर वानखेड़े के खिलाफ सबूत देने के लिए किया कोर्ट का रुख
Wed, 17 Nov 2021 10:32 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Wed, 17 Nov 2021 10:32 PM IST
सार
वानखेड़े के पिता ध्यानदेव कचरूजी वानखेड़े ने नवाब मलिक के खिलाफ कथित तौर पर उनके परिवार को बदनाम करने के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट का का दरवाजा खटखटाया था।
विज्ञापन
नवाब मलिक (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
महाराष्ट्र सरकार में कैबिनेट मंत्री नवाब मलिक ने एक बार फिर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े पर निशाना साधा है। उन्होंने वानखेड़े के पिता की ओर से दायर मानहानि के मुकदमे के संबंध में बॉम्बे हाई कोर्ट का रुख किया है। वानखेड़े के पिता ध्यानदेव कचरूजी वानखेड़े ने नवाब मलिक के खिलाफ कथित तौर पर उनके परिवार को बदनाम करने के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट का का दरवाजा खटखटाया था। नवाब मलिक ने समीर वानखेड़े पर सरकारी नौकरी पाने के लिए उनके जाति प्रमाण पत्र में फर्जीवाड़ा करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
इससे पहले मलिक ने दावा किया था कि मुंबई एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े और काशिफ खान के बीच 'मजबूत संबंध' रहे हैं। उन्होंने एनसीबी के गवाह केपी गोसावी और दिल्ली के एक खबरी के बीच कथित चैट भी ट्विटर पर शेयर की थी। उन्होंने कहा था कि ये चैट बताती हैं कि वो लोग कॉर्डेलिया क्रूज पर पार्टी में शामिल होने वाले लोगों को फंसाने की योजना बना रहे थे।
विज्ञापन