जीएसटी के सहायक आयुक्त पर आय से अधिक संपत्ति होने का आरोप, सीबीआई ने दर्ज किया मामला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय जांच ब्यूरो ने जीएसटी एवं केंद्रीय उत्पाद विभाग के सहायक आयुक्त दीपक पंडित के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति रखने के सिलसिले में भ्रष्टाचार के आरोपों के तहत मामला दर्ज किया है। पंडित के पास तकरीबन चार करोड़ की संपत्ति है जो उनके ज्ञात आय के स्रोत से 376 गुणा अधिक है ।
केंद्रीय जांच ब्यूरो की ओर से दायर प्राथमिकी में कहा गया है कि पंडित ने अपने पद का दुरूपयोग किया और यह संपत्ति अर्जित करने के लिए भ्रष्टाचार में लिप्त रहे । पंडित, प्रसिद्ध फिल्मी हस्ती अशोक पंडित के निकट संबंधी हैं।
अशोक पंडित ने 2018 में एक ट्वीट कर दीपक को अपना छोटा भाई बताया था। जांच एजेंसी ने दीपक पंडित, उनकी पत्नी आरूषि एवं उनके दो बेटों आशुतोष एवं दिव्यांश के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
एजेंसी ने बताया कि जांच एजेंसी के अधिकारियों ने पंडित और उनके परिवार के सात ठिकानों पर गुरूवार को छापेमारी की जो देर शाम तक जारी रही। इन ठिकानों में से छह मुंबई में जबकि एक भुवनेश्वर में स्थित है।
सीबीआई ने बताया कि पंडित ने 1985 में मुंबई में सीमा शुल्क विभाग में बतौर लिपिक अपने करियर की शुरूआत की थी और 2014 में पदोन्नत होकर सहायक आयुक्त बन गए और वर्तमान में भुवनेश्वर में तैनात हैं।
IRS officer Deepak Pandit has been booked by Central Bureau of Investigation (CBI) in connection with a matter of disproportionate assets to the tune of Rs 3.96 crores between 2000-14. His wife and two sons have also been named as accused by the CBI. pic.twitter.com/p9t5u8iWpX
— ANI (@ANI) February 28, 2020