{"_id":"5ea980e7b6bf8f4e706f044c","slug":"deepak-mittal-appointed-next-ambassador-of-india-to-qatar-and-piyush-srivastava-in-bahrain","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपक मित्तल कतर में और पीयूष श्रीवास्तव बहरीन में भारत के अगले राजदूत नियुक्त","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दीपक मित्तल कतर में और पीयूष श्रीवास्तव बहरीन में भारत के अगले राजदूत नियुक्त
Wed, 29 Apr 2020 06:58 PM IST
श्रीधर मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Wed, 29 Apr 2020 06:58 PM IST
विज्ञापन
Ministry of External Affairs
- फोटो : PTI
विदेश मंत्रालय की तरफ से बुधवार को यह जानकारी दी गई है कि मंत्रालय में संयुक्त सचिव, दीपक मित्तल को कतर में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है। वहीं, मंत्रालय में संयुक्त सचिव पीयूष श्रीवास्तव को बहरीन में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि के रूप में टीएस तिरुमूर्ति की नियुक्ति
अनुभवी राजनयिक टीएस तिरुमूर्ति, वर्तमान में विदेश मंत्रालय में सचिव के रूप में सेवारत हैं, उन्हें बुधवार को संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त किया गया।
विज्ञापन
1985-बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी तिरुमूर्ति, सैयद अकबरुद्दीन की जगह लेंगे, जो भारतीय कूटनीति में एक बड़ा चेहरा हैं। अकबरुद्दीन को पिछले कई सालों से प्रमुख मुद्दों की श्रेणी में वैश्विक स्तर पर देश की स्थिति को सफलतापूर्वक पेश करने का श्रेय दिया जाता है।
विज्ञापन
अकबरुद्दीन जल्द ही सेवानिवृत्त होने वाले हैं। बता दें कि तिरुमूर्ति दिल्ली में मंत्रालय के मुख्यालय में सचिव, आर्थिक संबंध के रूप में सेवारत हैं।
विदेश मंत्रालय की तरफ से कहा गया, 'तिरुमूर्ति को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र में भारत के अगले राजदूत/स्थायी प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त किया गया है।'
सरकार ने वरिष्ठ राजनयिक नम्रता एस कुमार को स्लोवेनिया में भारत के अगले राजदूत के रूप में नियुक्त किया है, जबकि जयदीप मजूमदार ऑस्ट्रिया में देश के अगले दूत हैं।