Karnataka: 'कर्नाटक में 48 -72 घंटों में बनेगा नया मंत्रिमंडल', नए CM पर सस्पेंस के बीच सुरजेवाला का बड़ा बयान
रणदीप सुरजेवाला ने मीडिया कर्मियों से कहा, किसी भी तरह की अटकलों का सहारा न लें, जब भी कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा कोई फैसला लिया जाता है, तो हमें आपको सूचित करने में खुशी होगी। मैं यहां केवल कई अफवाहों और सुनी-सुनाई बातों को खारिज करने के लिए हूं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक में अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इसको लेकर तमाम अटकलें लगाई जा रही हैं। इस बीच, कांग्रेस ने कहा है कि इस पर फैसला बुधवार या गुरुवार को होने की संभावना है। पार्टी ने कहा कि अगले 48-72 घंटों में राज्य में नया मंत्रिमंडल बन जाएगा। राज्य में पांच साल तक एक स्थिर सरकार होगी। कांग्रेस ने लोगों से अटकलों और फर्जी खबरों पर भरोसा न करने का आग्रह किया।
'विधायक दल का नेता नियुक्त करने के लिए पार्टी प्रमुख अधिकृत'
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के 10-राजाजी मार्ग स्थित आवास के बाहर मीडिया को संबोधित किया। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस के राज्य प्रभारी रणदीप सुरजेवाला भी मौजूद थे। सुरजेवाला ने कहा कि पार्टी प्रमुख को विधायक दल का नेता नियुक्त करने के लिए अधिकृत किया गया है और इसलिए विचार-विमर्श चल रहा है।
समाचार चैनलों में चल रही अटकलों पर न करें भरोसा: सुरजेवाला
सुरजेवाला ने संवाददाताओं से कहा, किसी भी तरह की अटकलों का सहारा न लें, जब भी कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा कोई फैसला लिया जाता है, तो हमें आपको सूचित करने में खुशी होगी। मैं यहां केवल कई अफवाहों और सुनी-सुनाई बातों को खारिज करने के लिए हूं... जो कई समाचार चैनलों पर चलाए जा रहे हैं। कृपया इस पर विश्वास न करें। उन्होंने कहा कि जब भी कांग्रेस बुधवार या गुरुवार को कोई फैसला करेगी, पार्टी सबसे पहले मीडिया को सूचित करेगी।