{"_id":"56fafd4b4f1c1b6f55f0061c","slug":"decision-on-ayodhya-case-will-come-on-12-april","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या मामले का फैसला टला, अब 12 अप्रैल को आएगा निर्णय","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अयोध्या मामले का फैसला टला, अब 12 अप्रैल को आएगा निर्णय
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Wed, 30 Mar 2016 03:40 AM IST
विज्ञापन
रामजन्म भूमि पर हुए आतंकी हमला मामले में निर्णय अब 12 अप्रैल को आ सकता है। मंगलवार को फैसला आना था, जो टल गया है।
विज्ञापन
सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता गुलाब चंद्र अग्रहरि ने बताया कि आतंकी हमला मामले की सुनवाई पूरी होने के बाद 21 मार्च को निर्णय के लिए सुरक्षित किया गया था किन्तु पीठासीन अधिकारी के अवकाश पर होने के कारण 29 मार्च की तारीख नियत की गई थी।
सुनवाई कर रहे विशेष न्यायाधीश एके गुप्ता ने मंगलवार को नैनी जेल परिसर पहुंच कर अभियोजन और बचाव पक्ष की बहस को सुना और निर्णय सुरक्षित करते हुए 12 अप्रैल 2016 की तारीख नियत की है।
विज्ञापन