{"_id":"5d8f47dd8ebc3e015f567123","slug":"debt-on-india-is-88-lakh-crore-and-the-pm-narendra-modi-told-all-is-well-says-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत पर 88 लाख करोड़ रुपये का कर्ज हो गया, पीएम मोदी कहते हैं 'सब अच्छा है' : कांग्रेस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भारत पर 88 लाख करोड़ रुपये का कर्ज हो गया, पीएम मोदी कहते हैं 'सब अच्छा है' : कांग्रेस
Sat, 28 Sep 2019 05:32 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Sat, 28 Sep 2019 05:32 PM IST
विज्ञापन
सुप्रिया श्रीनेत
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस ने शनिवार को मीडिया में आई खबरों का हवाला देते हुए दावा किया कि देश का कुल कर्ज बढ़कर 88.18 लाख करोड़ रुपये हो गया है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कह रहे हैं कि 'भारत में सब अच्छा है।' पार्टी प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने यह आरोप भी लगाया कि सरकार आम जनता को राहत देने की बजाय कॉरपोरेट जगत को राहत दे रही है।
विज्ञापन
उन्होंने संवाददाताओं से कहा, 'सिर्फ यह बोल देने से सब अच्छा नहीं हो जाता कि भारत में सब अच्छा है।' सुप्रिया ने कहा, 'इस वित्त वर्ष की पहली तिमाही में भारत का कर्ज 88.18 लाख करोड़ रुपये हो गया है। यह इससे पहली की तिमाही के मुकाबले करीब चार फीसदी अधिक है। यह चिंता का विषय है।'
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'फ्रांस की एक महारानी ने कहा था कि रोटी के बदले केक खाओ। ऐसा लगता है कि यह सरकार भी इसी रास्ते को अपना रही है। उसे जमीनी हकीकत का अंदाजा नहीं है। आम लोगों के पास पैसे नहीं हैं और कॉरपोरेट के कर में कमी कर रही है।'
विज्ञापन
कांग्रेस प्रवक्ता ने दावा किया, 'कॉरपोरेट इससे अपना बही-खाता ठीक करेंगे और निवेश नहीं करेंगे। सरकार जो कदम उठा रही है उससे कर्ज की दर बढ़ेगी। यह सरकार बहुत लघुकालिक सोच के साथ काम कर रही है।'