फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Debate on Pollution in lok sabha: BJP MP Pravesh Verma slams Kejriwal on pollution

भाजपा सांसद ने केजरीवाल को बताया प्रदूषण, बोले-पहले सिर्फ वह खांसते थे, अब पूरी दिल्ली

Tue, 19 Nov 2019 04:48 PM IST
अमित कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Tue, 19 Nov 2019 04:48 PM IST
विज्ञापन
Debate on Pollution in lok sabha: BJP MP Pravesh Verma slams Kejriwal on pollution
प्रवेश वर्मा - फोटो : Social Media

संसद के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को लोकसभा में जारी प्रदूषण पर चर्चा के दौरान भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने प्रदूषण की स्थिति पर केजरीवाल की जमकर आलोचना की। भाजपा सांसद प्रवेश साहिब सिंह ने केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली के सीएम अपने आप में प्रदूषण हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री देश में अकेले ऐसे मुख्यमंत्री हैं, जिनके पास कोई विभाग नहीं है। उन्होंने कोई विभाग अपने पास नहीं रखा क्योंकि भ्रष्टाचार की जांच होने पर वह खुद जेल नहीं जाएंगे बल्कि उनके मंत्री जेल जाएंगे।
विज्ञापन


प्रवेश वर्मा ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री विज्ञापन पर 600 करोड़ रुपये खर्च करके पराली-पराली चिल्ला रहे हैं। प्रदूषण के लिए वह अपनी जिम्मेदारी से हटकर हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। उन्होंने आरोप कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अपने आप में सबसे बड़े प्रदूषण हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली के सीएम पर उन्होंने आड-ईवन के विज्ञापन पर 70 करोड़ रुपये खर्च करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रदूषण के लिए जो सबसे बड़ा कारण है वह हैं गाड़ियां उसके बाद कंस्ट्रक्शन से निकलने वाली धूल। प्रदूषण आज एक खतरनाक बीमारी बन गया है। अस्पतालों में जाकर देखने पर पता चलता है कि 30-35 साल के लोग कैंसर से पीड़ित हैं। 

चर्चा के दौरान प्रवेश वर्मा के निशाने पर दिल्ली के सीएम और उनकी सरकार ही रही। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने पिछले पांच साल में एक भी बस नहीं खरीदी। पैसा अपने विज्ञापनों पर खर्च करती रही। सरकार परिवहन व्यवस्था ठीक नहीं कर पाई। लोगों ने टू व्हीलर खरीदे। सभी सड़कों पर जाम लगा रहता है। 

शीला दीक्षित की तारीफ की : 

प्रवेश वर्मा ने कहा कि दिल्ली के सीएम अपनी पहल पर एक भी सड़क निर्माण नहीं कर पाए। शीला दीक्षित की सरकार जो सड़क, फ्लाईओवर बनाकर गईं, आज की सरकार उन्हें भी पूरा नहीं करवा पाई। उन्होंने आगे कहा कि पंजाब में उन इलाकों में पराली जलाई जा रही है जहां 24 में से 19 विधायक चुनकर आए हैं और ये दिल्ली में जनता के पैसों से विज्ञापन कर रहे हैं। ये प्रदूषण का बड़ा कारण है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed