फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Death toll from warehouse collapse in Kolkata rises to 16; rescue operation continues for the fourth day.

कोलकाता हादसा: तारातला में गोदाम गिरने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 16 हुई; बचाव अभियान चौथे दिन भी जारी

Sat, 27 Jun 2026 10:37 AM IST
Asmita Tripathi पीटीआई, कोलकाता
पीटीआई, कोलकाता Published by: Asmita Tripathi Updated Sat, 27 Jun 2026 10:37 AM IST
सार

कोलकाता में निर्माणाधीन गोदाम ढहने से मृतकों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है। एक घायल ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। वहीं, 17 लोग घायल हैं। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल और अन्य एजेंसियां चौथे दिन भी मलबे में फंसे लोगों की तलाश में जुटी हैं।

विज्ञापन
Death toll from warehouse collapse in Kolkata rises to 16; rescue operation continues for the fourth day.
तारातला गोदाम हादसे में बड़ी कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स/ANI

विस्तार

कोलकाता में गोदाम ढहने की घटना में शनिवार को अस्पताल में एक घायल व्यक्ति की मौत के हो गई है। इसके साथ मृतकों की संख्या अब बढ़कर 16 हो गई है। वहीं, कई एजेंसियों के बचाव दल घटना के चौथे दिन भी मलबे में फंसे लोगों की मौजूदगी सुनिश्चित करने के लिए छानबीन कर रहे हैं। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी है।

विज्ञापन

अधिकारी ने क्या कहा?
मलबे के नीचे फंसे लोगों की तलाश के लिए कैमरे लगाए गए हैं, जबकि मोबाइल फोन टावर डेटा का उपयोग उन व्यक्तियों के स्थान का पता लगाने के लिए किया जा रहा है जिनके फोन मलबे के नीचे सक्रिय हैं। एक अधिकारी ने कहा, 'हमारी पहली प्राथमिकता खोज और बचाव अभियान को पूरा करना है। टीमें ढही हुई इमारत के हर हिस्से की सावधानीपूर्वक जांच कर रही हैं। मलबे को हटाने का काम तभी शुरू होगा, जब हमें पूरी तरह से यकीन हो जाएगा कि कोई भी अंदर फंसा नहीं है।'

विज्ञापन

बचाव अभियान अभी भी जारी
राज्य सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, 'बसन्ती निवासी खालिक सरदार का अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां उनकी मृत्यु हो गई। इसके साथ ही इस घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है। वहीं, 17 अन्य लोगों का इलाज चल रहा है।' उन्होंने कहा कि बचाव अभियान बेहद सावधानी से चलाया जा रहा है ताकि बचाव कर्मियों को किसी भी प्रकार का खतरा न हो और यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई भी पीड़ित व्यक्ति छूट न जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

एनडीआरएफ द्वारा मलबे के नीचे फंसे लोगों की तलाश में सहायता के लिए मुड़ी हुई स्टील संरचनाओं को काटने और हटाने में भारतीय रेलवे की सहायता मांगे जाने के बाद, भारतीय रेलवे शुक्रवार को बचाव अभियान में शामिल हो गया। र्माणाधीन गोदाम बुधवार दोपहर को ढह गया। इस मामले में दर्ज एफआईआर में नामजद पांच लोगों में शामिल मुख्य ठेकेदार का शव घटनास्थल से बरामद किया गया। पुलिस ने इमारत गिरने के कारणों की जांच के लिए एक विशेष जांच दल का गठन किया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed