{"_id":"5dd7efb38ebc3e54be28b9aa","slug":"death-of-10-year-old-girl-bitten-by-snake-principal-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांप काटने से बच्ची की मौत के मामले ने पकड़ा तूल, प्राचार्य और उप-प्राचार्य निलंबित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सांप काटने से बच्ची की मौत के मामले ने पकड़ा तूल, प्राचार्य और उप-प्राचार्य निलंबित
Fri, 22 Nov 2019 08:04 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वायनाड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वायनाड
Published by: Trainee Trainee
Updated Fri, 22 Nov 2019 08:04 PM IST
विज्ञापन
विरोध प्रदर्शन
- फोटो : ANI
केरल के वायनाड में बुधवार को एक स्कूल में 10 साल की बच्ची की सांप काटने से मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मामला शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। इस घटना के बाद केरल सरकार ने शुक्रवार को प्राचार्य और उप-प्राचार्य को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
वायनाड के सुल्तान बाथरी में पांचवीं कक्षा की छात्रा शेहला को सांप ने काट लिया था। इसके बावजूद शिक्षक उसे अस्पताल ले जाने के बजाय पढ़ाता रहा। इस वजह से बच्ची की मौत हो गई। इस घटना को लेकर राज्य में व्यापक विरोध प्रदर्शन हो रहा है।
विज्ञापन
केरल उच्च न्यायालय ने इस मुद्दे पर त्वरित संज्ञान लिया वहीं जिला न्यायाधीश ने सुल्तान बाथरी के सर्वजन सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का दौरा किया। मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने कहा कि ऐसे मामलों में रोल मॉडल बनने वाले शिक्षक बुरी तरह से विफल रहे हैं।
विज्ञापन
इसके विरोध में स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने भी प्रदर्शन किया जिसमें पुलिस के साथ उनकी भिड़ंत भी हो गई।
#Kerala: Principal & vice-principal of Sarvajana Govt Higher Secondary School,Sulthan Bathery, Wayanad suspended over lapse in ensuring safety of students. Addl Director, Public Education (Academic) to conduct a departmental inquiry & submit a report https://t.co/5e8g2ieOjk
— ANI (@ANI) November 22, 2019
बता दें कि इस मामले को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी सीएम को पत्र लिखा था। राहुल यहां से लोकसभा चुनाव जीतकर संसद पहुंचे हैं।