{"_id":"670174fbbd26ac666e04ca39","slug":"deadline-expired-junior-doctor-sitting-on-indefinite-fast-said-government-is-not-paying-attention-to-demand-2024-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"RG Kar Case: समय सीमा समाप्त, अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे जूनियर डॉक्टर, कहा- मांगों पर ध्यान नहीं दे रही सरकार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
RG Kar Case: समय सीमा समाप्त, अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे जूनियर डॉक्टर, कहा- मांगों पर ध्यान नहीं दे रही सरकार
Sat, 05 Oct 2024 10:49 PM IST
बशु जैन
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
Published by: बशु जैन
Updated Sat, 05 Oct 2024 10:49 PM IST
सार
शुक्रवार को धर्मतला में धरने पर बैठे डॉक्टरों ने 24 घंटे में मांग पूरी नहीं होने पर अनिश्चितकालीन आमरण अनशन पर जाने की घोषणा की थी। इसके बाद सरकार की तरफ से कोई जवाब नहीं आया था।
विज्ञापन
कोलकाता की घटना के विरोध में प्रदर्शन जारी (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या के बाद न्याय की मांग को लेकर जूनियर डॉक्टर एक बार फिर से अनिश्चिकालीन अनशन पर बैठ गए हैं। पश्चिम बंगाल जूनियर डॉक्टर फ्रंट की डॉ. सायंतनी ने कहा कि हमने 58-59 दिनों तक इंतजार किया और राज्य सरकार के सामने अपनी मांगें रखीं, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।
विज्ञापन
#WATCH | Kolkata | Dr Sayantani from West Bengal Junior Doctor's Front says, "We are starting a hunger strike from now onwards. We waited for 58-59 days and presented our demands in front of the state government...but to no resort. We, 6 people representing the West Bengal Junior… pic.twitter.com/LB61h52ryT
— ANI (@ANI) October 5, 2024
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हम छह डॉक्टर पश्चिम बंगाल जूनियर डॉक्टर फ्रंट का प्रतिनिधित्व करते हुए अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर जा रहे हैं। हमारी लड़ाई पहले दिन से जूनियर डॉक्टर को न्याय दिलाने के लिए है। उन्होंने कहा कि अन्य डॉक्टर नवरात्रि उत्सव के दौरान लोगों को अपनी सेवा प्रदान करेंगे, लेकिन छह डॉक्टर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर रहेंगे।
विज्ञापन
दरअसल शुक्रवार को दस मांगों के साथ धर्मतला में धरने पर बैठे डॉक्टरों ने 24 घंटे में मांग पूरी नहीं होने पर अनिश्चितकालीन आमरण अनशन पर जाने की घोषणा की थी। इसके बाद सरकार की तरफ से कोई जवाब नहीं आया था। इसके बाद शनिवार रात 8.30 बजे धर्मतला में जूनियर डॉक्टरों ने समय सीमा समाप्त होने के बाद अनिश्चितकालीन अनशन शुरू कर दिया। जूनियर डॉक्टरों ने कहा कि हमें सीबीआई की जांच पर विश्वास था, लेकिन अब हम कह रहे हैं कि जांच पर पूर्ण विश्वास नहीं है। अदालत में जो सुनवाई हो रही है, उससे यह समझ में नहीं आ रहा है कि जांच किस स्तर पर है?
पुलिस ने नहीं दी धरना प्रदर्शन की अनुमति
कोलकाता पुलिस ने धर्मतला में जूनियर डॉक्टरों को धरना प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी। शुक्रवार रात से जूनियर डॉक्टर मेट्रो चैनल के सामने धरने पर बैठे रहे। कार्यक्रम के लिए पुलिस से अनुमति मांगने के लिए ईमेल किया गया था। शनिवार सुबह उस ई-मेल का जवाब दिया गया कि इस समय धर्मतला क्षेत्र में भीड़ अधिक रहती है। इसलिए वहां इस तरह का कार्यक्रम होता है तो आम लोगों को समस्या होगी।