फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   DDLJ movies completed its 1200 weeks in Maratha Mandir

मराठा मंदिर में 'डीडीएलजे' ने पूरे किए 1200 हफ्ते

Wed, 24 Oct 2018 04:18 PM IST
मुंबई, भाषा
मुंबई, भाषा Updated Wed, 24 Oct 2018 04:18 PM IST
विज्ञापन
DDLJ movies completed its 1200 weeks in Maratha Mandir
फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे'

फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' को मराठा मंदिर में लगे हुए 23 वर्ष हो गए हैं और उसने यहां अपने प्रदर्शन के लगातार 1200 हफ्ते पूरे कर लिए हैं। शाहरुख खान और काजोल अभिनित यह फिल्म वर्ष 1995 में रिलीज हुई थी। शाहरुख ने बुधवार को ट्विटर पर इस प्यार के लिए सभी का शुक्रिया अदा किया।

विज्ञापन


उन्होंने लिखा, '23 वर्ष पहले शुरू हुआ यह खास सफर आज भी जारी है। आपके प्यार ने राज और सिमरन के प्यार को बड़े पर्दे पर लगातार 1200 हफ्ते तक जिंदा रखा। इतने वर्षों से बिना शर्त के हमसे प्यार करने के लिए शुक्रिया। 'डीडीएलजे' के 23 वर्ष..।'
विज्ञापन


अदाकारा काजोल ने भी ट्वीट में लिखा, '1200 हफ्ते पूरे और सफर अब भी जारी है। 'डीडीएलजे' को इतने वर्षों तक प्यार देने के लिए आप सभी का शुक्रिया। 'डीडीएलजे' कई ... कई वर्षों के लिए...। हम सभी के लिए वह थी, वह है और हमेशा एक खास फिल्म रहेगी।' आदित्य चोपड़ा के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने वर्ष 2015 में 20 वर्ष पूरे किए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed