{"_id":"5b4a83b34f1c1b3b5a8b4bfe","slug":"dda-s-former-director-arrested-for-rape-the-charge-is-on-the-director-and-his-three-colleagues","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म के आरोप में डीडीए के पूर्व निदेशक गिरफ्तार, निदेशक व उसके तीन सहयोगियों पर है आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
दुष्कर्म के आरोप में डीडीए के पूर्व निदेशक गिरफ्तार, निदेशक व उसके तीन सहयोगियों पर है आरोप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 15 Jul 2018 04:43 AM IST
विज्ञापन
कोटला मुबारकपुर थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले के आरोपी दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) के पूर्व निदेशक धर्मवीर रावल (62) को गिरफ्तार किया है। धर्मवीर दो साल पहले सेवानिवृत हो चुके हैं। पुलिस के मुताबिक गत वर्ष दिसंबर माह में आरोपी व उसके तीन दोस्तों के खिलाफ महिला कर्मी ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था। पुलिस ने मामले की छानबीन के बाद शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार पीड़ित महिला डीडीए में चतुर्थ श्रेणी की कर्मचारी है। पीड़िता ने पूर्व निदेशक व उसके साथियों पर वेतन रुकवाकर प्रताड़ित कर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। शिकायत में पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने ढाई साल तक न सिर्फ उसका यौन शोषण किया बल्कि उसकी वीडियो बनाकर धमकी भी दी थी।
विज्ञापन
पीड़िता ने गत वर्ष 29 नवंबर को कोटला मुबारकपुर थाने में इस बाबत शिकायत दी थी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच की। इसके बाद साक्ष्य के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन