{"_id":"5f614c838ebc3e118a2ef7e4","slug":"dcgi-allows-serum-institute-to-resume-trial-of-oxford-kovid-19-vaccine","type":"story","status":"publish","title_hn":"CoronaVirus Vaccine: डीसीजीआई ने दी ऑक्सफोर्ड के कोविड-19 टीके का परीक्षण दोबारा शुरू करने की अनुमति","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
CoronaVirus Vaccine: डीसीजीआई ने दी ऑक्सफोर्ड के कोविड-19 टीके का परीक्षण दोबारा शुरू करने की अनुमति
Wed, 16 Sep 2020 11:30 AM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Amit Mandal
Updated Wed, 16 Sep 2020 11:30 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन सीरम: प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) डॉ.वीजी सोमानी ने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) को ऑक्सफोर्ड के कोविड-19 टीके का उम्मीदवारों पर क्लीनिकल ट्रायल (चिकित्सकीय परीक्षण) फिर से शुरू करने की अनुमति दे दी। डीसीजीआई ने दूसरे और तीसरे चरण के परीक्षण के लिए किसी भी उम्मीदवर को चुनने को रोकने वाले अपने पहले के आदेश को रद्द कर दिया ।
विज्ञापन
हालांकि डीसीजीआई ने इसके लिए जांच के दौरान अतिरिक्त ध्यान देने समेत अन्य कई शर्तें रखी हैं। एसआईआई से डीजीसीआई ने विपरित परिस्थतियों से निपटने में नियम के अनुसार तय इलाज की भी जानकारी जमा करने को कहा है।
विज्ञापन
इससे पहले 11 सितंबर को डीसीजीआई ने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया को निर्देश दिया था कि कोविड-19 के संभावित टीके के चिकित्सकीय परीक्षण पर रोक लगाई जाए क्योंकि दिग्गज दवा कंपनी एस्ट्राजेनिका ने अध्ययन में शामिल हुए एक व्यक्ति के तबीयत खराब होने के बाद अन्य देशों में परीक्षण रोक दिया था।
विज्ञापन