फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   DBT Secretary Renu Swarup talked about Coronavirus Vaccines availability preparations and Sputnik V production in India

#ladengecoronase : भारतीय कंपनियां स्पुतनिक वी टीके की हर साल तैयार करेंगी 70 करोड़ खुराक

Wed, 21 Apr 2021 09:20 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 21 Apr 2021 09:20 PM IST
सार

केंद्र सरकार की एक शीर्ष अधिकारी ने बुधवार को कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण रोधी टीकों का उत्पादन बढ़ाने और उन्हें कम से कम समय में उपलब्ध कराने के लिए प्रयास तेज किए जा रहे हैं। अधिकारी ने कहा कि भारत के पास कोविड-19 टीके के निर्माण के चार से पांच उम्मीदवार हैं वहीं तीन को आपात इस्तेमाल की मंजूरी पहले ही दे दी गई है।

विज्ञापन
DBT Secretary Renu Swarup talked about Coronavirus Vaccines availability preparations and Sputnik V production in India
डीबीटी सचिव रेणु स्वरूप - फोटो : twitter.com/RenuSwarup

विस्तार

बायोटेक्नोलॉजी विभाग (डीबीटी) की सचिव रेणु स्वरूप ने बुधवार को कहा कि देश में चार से पांच टीके क्लीनिकल परीक्षण के काफी आगे के चरणों में हैं। उन्होंने कहा कि तीन टीकों को पहले ही मंजूरी दी जा चुकी है। स्वरूप ने कहा कि टीका उत्पादन क्षमता बढ़ाने और उन्हें कम से कम समय में उपलब्ध कराने के लिए तैयारियां की गई हैं। डीबीटी सचिव ने बताया कि डॉ. रेड्डीज समेत छह भारतीय कंपनियां सामूहिक रूप से रूस की कोरोना वायरस वैक्सीन स्पुतनिक वी की हर साल 70 करोड़ खुराकों का उत्पादन करेंगी।

विज्ञापन


स्वरूप ने कहा कि जायडस कैडिला, बायोलॉजिकल ई, जेननोवा और भारत बायोटेक के टीका उम्मीदवारों को 400 करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता मुहैया कराई जा रही है। स्वरूप का बयान ऐसे वक्त में आया है जब सरकार ने टीकाकरण अभियान का दायरा बढ़ाते हुए 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों को टीका लगाने की मंजूरी दी। जायडस कैडिला का डीएनए टीका, बायोलॉजिकल ई का प्रोटीन सबयूनिट, जेननोवा का एमआरएनए और भारत बायोटेक का एक खुराक वाला टीका परीक्षण में आगे के चरणों में हैं।
विज्ञापन


डीबीटी सचिव रेणु स्वरूप ने कहा, 'बायोटेक्नोलॉजी विभाग ने इन टीकों के शुरुआती चरण में उम्मीदवारों को प्रौद्योगिकी, परामर्श और वित्तीय सहयोग मुहैया कराया है। अब कोविड सुरक्षा मिशन के तहत क्लीनिकल परीक्षण के आगे के चरण के लिए टीका उम्मीदवारों को करीब 400 करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता मुहैया कराई जा रही है।' रेणु स्वरूप ने बताया कि भारत में तीन टीके हैं, जिन्हें आपात इस्तेमाल की मंजूरी मिली है, इनके अलावा चार से पांच टीके ऐसे हैं जो क्लीनिकल परीक्षण में काफी आगे के चरणों में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed