फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Day after PM modi lauds caste census decision Congress takes swipe at him with two videos

Congress: प्रधानमंत्री ने जाति जनगणना के फैसले को सराहा तो कांग्रेस का तंज, साझा किए पुराने वीडियो

Mon, 26 May 2025 12:36 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 26 May 2025 12:36 PM IST
सार

जयराम रमेश ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि '30 अप्रैल 2025 को पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बीच प्रधानमंत्री ने अचानक से जाति जनगणना का एलान कर दिया। कल, जैसा कि उम्मीद थी प्रधानमंत्री ने एनडीए के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक में जाति जनगणना का पूरा श्रेय ले लिया।' 

विज्ञापन
Day after PM modi lauds caste census decision Congress takes swipe at him with two videos
पीएम मोदी और जयराम रमेश - फोटो : एएनआई

विस्तार

रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी सरकार के जाति जनगणना के फैसले की सराहना की थी। अब सोमवार को कांग्रेस ने इस पर तंज कसा और प्रधानमंत्री के दो पुराने वीडियो साझा कर दिए, जिनमें प्रधानमंत्री विपक्ष की जाति जनगणना की मांग की आलोचना करते नजर आ रहे हैं। रविवार को प्रधानमंत्री मोदी ने एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उप-मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की। इसी बैठक में पीएम मोदी ने जाति जनगणना के फैसले की तारीफ की। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने क्या कहा?
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जाति जनगणना उन वर्गों को मुख्यधारा में लाने की कवायद है, जो पीछे छूट गए हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि उनकी सरकार जातिगत राजनीति में विश्वास नहीं करती, लेकिन पिछड़ों को सशक्त बनाना उनका उद्देश्य है। एनडीए के मुख्यमंत्रियों और डिप्टी सीएम की इस बैठक में दो प्रस्ताव पारित किए गए, जिनमें से एक में ऑपरेशन सिंदूर में सशस्त्र सेनाओं की बहादुरी और पीएम मोदी के नेतृत्व में मजबूत फैसले लेने की सराहना की गई तो दूसरे प्रस्ताव में अगली जनगणना के साथ ही जाति जनगणना कराने के फैसले की तारीफ की गई। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- PM Modi Gujarat Visit Live: रोड शो के बाद दाहोद पहुंचे पीएम मोदी; लोकोमोटिव विनिर्माण संयंत्र का किया उद्घाटन
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस ने कसा तंज
कांग्रेस महासचिव और मीडिया प्रभारी जयराम रमेश ने पीएम मोदी के दो पुराने वीडियो साझा किए, जिनमें पीएम मोदी जाति जनगणना की विपक्ष की मांग की आलोचना करते दिखाई दिए। जयराम रमेश ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि '30 अप्रैल 2025 को पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बीच प्रधानमंत्री ने अचानक से जाति जनगणना का एलान कर दिया। कल, जैसा कि उम्मीद थी प्रधानमंत्री ने एनडीए के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक में जाति जनगणना का पूरा श्रेय ले लिया।' 


जयराम रमेश ने दो वीडियो को साझा करते हुए लिखा कि 'लेकिन जरा सुनिए पूर्व में प्रधानमंत्री ने क्या कहा- एक. 2 अक्तूबर 2023 को, जब बिहार में जाति सर्वे के नतीजे जारी किए गए थे और दूसरा. 28 अप्रैल 2024 को जब कांग्रेस ने जाति जनगणना की मांग की थी।' पहली वीडियो में प्रधानमंत्री कहते सुनाई दिए कि वे (विपक्ष) जाति के आधार पर समाज को बांटना चाहता है और अपने पापों को आगे भी जारी रखना चाहता है। दूसरी वीडियो में प्रधानमंत्री कहते सुनाई दे रहे हैं कि कांग्रेस का जाति जनगणना की मांग करना शहरी नक्सलवाद की मानसिकता है। 

ये भी पढ़ें- PM Modi: वडोदरा में पीएम मोदी का रोड शो, कर्नल सोफिया कुरैशी के परिवार ने की पुष्पवर्षा; भाई-बहन ने कही यह बात

केंद्र सरकार ने बीते महीने ही जाति जनगणना कराने का एलान किया था। जनगणना के साथ ही जाति जनगणना भी कराई जाएगी। देश की आजादी के बाद पहली बार होगा, जब जनगणना में जातिगत जानकारी को भी शामिल किया जाएगा। कांग्रेस पार्टी देशभर में जाति जनगणना की मांग उठा रही थी। बिहार, तेलंगाना और कर्नाटक जैसे राज्यों में विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस ने जाति जनगणना को अपना प्रमुख मुद्दा बनाया था और इसके चलते पार्टी को फायदा भी पहुंचा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed