{"_id":"5c215532bdec2256c210d36a","slug":"dawood-man-caught-after-21-years-of-bail-by-mumbai-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमानत के 21 साल बाद पकड़ा गया दाऊद का गुर्गा, 28 साल पुराने हत्या के एक मामले में दोषी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
जमानत के 21 साल बाद पकड़ा गया दाऊद का गुर्गा, 28 साल पुराने हत्या के एक मामले में दोषी
Tue, 25 Dec 2018 03:22 AM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Tue, 25 Dec 2018 03:22 AM IST
विज्ञापन
दाऊद इब्राहिम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठाणे पुलिस ने अंडर वर्ल्ड सरगना दाऊद इब्राहिम के गुर्गे मोहम्मद अहम खान महादिक को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। 28 साल पुराने हत्या के एक मामले में दोषी साबित होने के बाद वह जमानत लेकर फरार हो गया था। नब्बे के शुरुआती दशक में कुर्ला इलाके में रहने वाले महादिक का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। वह हत्या, हत्या का प्रयास और रंगादारी जैसे संगीन अपराधों में शामिल रहा है।
विज्ञापन
1997 के एक मामले में आरोप सिद्ध होने के बाद स्थानीय अदालत ने उसे जमानत दे दी दी जिसके बाद वह फरार हो गया था। फरार होकर महादिक कर्नाटक चला गया और वहां पठान यूसुफ खान उस्मान का नाम रख रहने लगा। इसके बाद साल 2001 में वह इसी नाम और पते पर पासपोर्ट बनाकर मस्कट चला गया। यहां वह चार साल रहा।
विज्ञापन
24 दिसंबर को मुखबिर से महादिक के कौसा- मुंब्रा इलाके में रहने की सूचना मिलने पर कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ जाली कागजों से पासपोर्ट बनाने का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन