{"_id":"5ae3089c4f1c1b60098b6c46","slug":"dawood-man-arrested-in-double-murder-case-of-1998","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीस साल पुराने डबल मर्डर में दाऊद का गुर्गा गिरफ्तार, सात लोगों ने मिलकर की थी हत्या","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
बीस साल पुराने डबल मर्डर में दाऊद का गुर्गा गिरफ्तार, सात लोगों ने मिलकर की थी हत्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे
Updated Fri, 27 Apr 2018 04:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीस साल पुराने डबल मर्डर के मामले में ठाणे पुलिस की वसूली रोधी इकाई ने भगोड़े माफिया डॉन दाऊद इब्राहिम के एक करीबी गुर्गे तारिक परवीन को गिरफ्तार किया है। 51 वर्षीय परवीन को दक्षिण मुंबई के क्राफोर्ड मार्केट के पास अशोका शपिंग सेंटर की एक दुकान से बृहस्पतिवार को दबोचा गया।
विज्ञापन
ठाणे पुलिस की वसूली रोधी इकाई के प्रमुख प्रदीप शर्मा ने बताया कि 1998 में केबल ऑपरेटर मोहम्मद इब्राहिम बांगड़ीवाला और उसके बिजनेस पार्टनर परवेज अंसारी की हत्या में परवीन भी एक आरोपी है। सात लोगों के गिरोह ने उन दोनों की मुंब्रा की किस्मत कॉलोनी में गोली मारकर हत्या कर दी थी। यह वारदात केबल व्यवसाय में प्रतिद्वंद्विता का नतीजा थी।
विज्ञापन
शर्मा ने बताया कि तारिक के अशोक शॉपिंग सेंटर में एक दुकान में छिपे होने की जानकारी मिली थी। इसके आधार पर पुलिस ने वहां छापा मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया। उसे आगे की कार्रवाई के लिए मुंब्रा पुलिस को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन