यूएन में भारत ने कहा, आतंकी संगठन बन चुकी है दाऊद की डी-कंपनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में भारत ने कहा है कि अंडरवर्ल्ड सरगना दाऊद इब्राहिम की डी-कंपनी अब पूरी तरह आतंकी नेटवर्क में तब्दील हो चुकी है। भारतीय राजदूत सैयद अकबरुद्दीन ने मंगलवार को यूएनएससी में कहा कि दाऊद की डी-कंपनी का अपराध-तंत्र अब पूरी तरह से आतंकी नेटवर्क में बदल गया है। आज यही हमारे क्षेत्र में असली और सबसे बड़ा खतरा है।
सैयद अकबरुद्दीन ने कहा कि डी-कंपनी की अवैध आर्थिक गतिविधियों को बाहर से समझा जाना मुश्किल है। डी कंपनी की गैरकानूनी आर्थिक गतिविधियां दूसरी जगहों पर भले ही बहुत कम हों, लेकिन हमारे क्षेत्र में यह बड़े पैमाने पर हैं। दाऊद हमारे क्षेत्र में सोने की तस्करी, जाली मुद्रा, हथियारों और मादक पदार्थों तस्करी जैसे गैरकानूनी काम करता है। यही असली और वर्तमान खतरा है।
Syed Akbaruddin: D-Company’s illegitimate economic activities may be little known outside, but for us, such activities as gold smuggling, counterfeit currency, arms & drug trafficking from a safe haven that declines to acknowledge even his existence, are a real & present danger. https://t.co/i3jo81Ev6D
विज्ञापन विज्ञापन
— ANI (@ANI) July 10, 2019
उन्होंने लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे आतंकी संगठनों पर भी सख्त कार्रवाई की बात कही। अकबरुद्दीन ने कहा कि इस्लामिक स्टेट (आईएस) के खिलाफ सफलता साबित करती है कि यदि हम सभी मिलकर कार्रवाई करें तो परिणाम अच्छे मिलेंगे। अल-कायदा के सहयोगी लश्कर और जैश की तरह ही दाऊद इब्राहिम की आपराधिक डी-कंपनी भी बड़ा खतरा है। सभी पर धारा 1267 के तहत कार्रवाई की जानी चाहिए।
बता दें कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के लिए खतरे पर खुले तौर पर विचार रखे गए। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय आतंकी संगठन और आपराधिक संगठनों के बीच क्या जुड़ाव है, इस पर बात कही गई।
पाक में ही है दाऊद
दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में ही है। खुफिया एजेंसियों के हाथ लगी दाऊद की एक तस्वीर से यह पता चलता है। वायरल हो रही तस्वीर में वह डी नेटवर्क के इंटरनेशनल नेटवर्क देखने वाले अपने सबसे खास जाबिर मोती से मिल रहा था। दाऊद इन तस्वीरों में स्वस्थ लग रहा है। इससे पहले की कई मीडिया रिपोर्ट में हवाला दिया गया था कि दाऊद को घुटने की गंभीर बीमारी है।
एजेंसियों के मुताबिक जाबिर मोती दाऊद के कराची में स्थित क्लिफंटन हाऊस के बगल में रहता है और उसके दाऊद की पत्नी मेहजबीन और उसके बेटे मोईन नवाज से पारिवारिक संबध हैं। इससे पहले पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने गुरुवार को कहा था कि अंडरवर्ल्ड सरगना दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में नहीं है।
दरअसल, इससे पहले ही ब्रिटेन की एक अदालत को बताया गया था कि साल 1993 के मुंबई बम धमाकों के मामले में वांछित यह गैंग्स्टर फिलहाल पाकिस्तान में रह रहा है। विदेश कार्यालय के प्रवक्ता मुहम्मद फैसल ने अपनी साप्ताहिक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक सवाल के जवाब में कहा कि दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में नहीं है। जबकी उसकी वायरल हो रही यह तस्वीर पाकिस्तान का झूठ उजागर कर रही है।