{"_id":"5e4142ad8ebc3ee5e3787a4e","slug":"dawood-ibrahim-partner-tariq-parveen-arrested-from-mumbai-used-to-execute-extortion","type":"story","status":"publish","title_hn":"दाउद का साथी तारीक मुंबई से गिरफ्तार, जबरन वसूली को देता था अंजाम ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दाउद का साथी तारीक मुंबई से गिरफ्तार, जबरन वसूली को देता था अंजाम
Mon, 10 Feb 2020 06:04 PM IST
Trainee Trainee
एएनआई, मुंबई
एएनआई, मुंबई
Published by: Trainee Trainee
Updated Mon, 10 Feb 2020 06:04 PM IST
विज्ञापन
दाऊद इब्राहिम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम का करीबी तारिक परवीन को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तारिक पर जबरन वसूली के आरोप में पुलिस ने यह कार्रवाई की है। गिरफ्तारी के बाद एस्प्लेनेड कोर्ट ने तारिक को 13 फरवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि उसे रविवार को दक्षिणी मुंबई के डोंगरी से गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
परवीन की गिरफ्तारी के बाद से मुंबई के कई इलाकों में जबरन वसूली को अंजाम देने वाले तमाम कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने परवीन के साथ-साथ दाउद के साथी लकड़वाला और फर्नीचरवाला के खिलाफ भी जबरन वसूली के मामले दर्ज किए हैं। बताया गया कि परवीन दाउद और उनके साथी छोटा शकील का बहुत करीबी आदमी था।
विज्ञापन
परवीन को दाउद गैरकानूनी धंधो का मास्टरमाइमंड भी माना जाता है। दरअसल, मुंबई के एक कारोबारी ने परवीन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी जिसके बाद मुंबई पुलिस की जबरन वसूली रोधी प्रकोष्ठ (एईसी) ने परवीन की गिरफ्तारी को अंजाम दिया। वहीं लकड़वाला के खिलाफ भी मुंबई में लगभग पच्चीस मामले पहले से ही दर्ज हैं।
विज्ञापन
बता दें कि भारत को अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद की काफी समय से तालाश है लेकिन अभी तक उसके बारे में कोई सुराग नहीं मिल पाया है।