फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Daughter and her boyfriend stole gold and cash from her home which is value for 19 lacs

लड़की ने अपने पिता की तिजोरी से चुराए 19 लाख रुपये, लड़की और उसका बॉयफ्रेंड गिरफ्तार

Mon, 10 Aug 2020 08:33 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Tanuja Yadav Updated Mon, 10 Aug 2020 08:33 AM IST
विज्ञापन
Daughter and her boyfriend stole gold and cash from her home which is value for 19 lacs
हथकड़ी - फोटो : पिक्साबे

मुंबई के ओशिवारा में पुलिस ने एक लड़की और उसके बॉयफ्रेंड का गिरफ्तार किया है। लड़की पर आरोप है कि वो अपने पिता के घर से पैसे और सोना चुराने की योजना बना रही थी। पुलिस ने बताया कि ये दोनों कुल मिलाकर 19 लाख रुपये चुराने की साजिश कर रहे थे।

विज्ञापन



पुलिस ने बताया कि लड़की का नाम उजमा कुरैशी है जिसकी उम्र 21 साल और लड़के का नाम चंद्रदीप सिंह अरोरा है और उसकी आयु 35 वर्ष है। पुलिस ने बताया कि चंद्रदीप सिंह अरोरा वर्सोवा के एक स्कूल में पीटी अध्यापक हैं। उजमा के पिता उम्रदराज कुरैशी ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि 30 जुलाई को उजमा घर से गायब हो गई थी, इसलिए हमने ओशिवारा पुलिस स्टेशन में उजमा के गायब होने की रिपोर्ट दर्ज करा दी थी।
विज्ञापन


पिता ने बताया कि उन्हें कुछ-कुछ शक था कि उनकी बेटी, पीटी अध्यापक अरोरा के साथ फरार हो गई है। उम्रदराज एक होटल व्यवसायी है और उन्होंने पाया कि उनके घर से 65 तोला सोना और दस लाख रुपये गायब हैं। पिता ने बताया कि उनकी बेटी ने 23 जुलाई को उनसे लॉकर की चाबी मांगी थी। उजमा ने कहा था कि उसके एक मित्र के परिवार को कोरोना संक्रमण हो गया है और वो अपना सोना हमारी तिजोरी में सलामती से रखना चाहते हैं ताकि जब अस्पताल से लौटें तो उनको वो सोना वापस किया जा सके। उम्रदराज ने अपनी बेटी के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ओशिवारा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ इंस्पेक्टर दयानंद बंगार ने कहा कि उम्रदराज की शिकायत के मुताबिक हमने एक एफआईआर उजमा के खिलाफ दर्ज कर दी है। पुलिस ने इन दोनों को गिरफ्तार किया और दोनों पर आईपीसी की धारा 379 (चोरी के लिए सजा), 406 (विश्वासघात के आपराधिक उल्लंघन के लिए सजा), 411 (बेईमानी से प्रॉपर्टी पाना) और 34 (सामान्य इरादा) शामिल हैं।  ओशिवारा पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी नेब बताया कि टेक्निकल मदद की हमने दोनों के ठिकाने के बारे में पता किया, ये दोनों पंजाब में छिपे हुए थे और पुलिस टीम को वहां भेज दिया गया। ये दोनों आरोपी अमृतसर के गोल्डन टेंपल के पास सीता निवास में ठहरे हुए थे। 


अमृतसर पुलिस के साथ मिलकर मुंबई पुलिस ने होटल में छापा मारा और लड़की को वहां से गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान लड़की ने अपना अपराध कबूल किया और कहा कि बैंक लॉकर से उन्होंने पैसे और सोना की चोरी की थी। बंगार ने बताया कि शनिवार को दोनों आरोपियों को मजिस्ट्रेट कोर्ट के सामने पेश किया गया, जहां उन्हें मंगलवार तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed