फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Dattatreya Hosabale said electoral bonds an experiment time will tell how effective it is

EC: चुनावी बॉन्ड पर संघ ने कहा- यह एक प्रयोग, वक्त बताएगा कितना कारगर, पढ़ें क्या बोले दत्तात्रेय होसबोले

Mon, 18 Mar 2024 05:46 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: जलज मिश्रा Updated Mon, 18 Mar 2024 05:46 AM IST
सार

संघ के लिए अल्पसंख्यक की परिभाषा क्या है, पूछे जाने पर दत्तात्रेय होसबाले ने कहा, यह सिद्धांत संविधान में दिया गया है। हम सबको इसपर पुनर्विचार की जरूरत है, क्योंकि यह देश सभी का है और किसी समुदाय को अल्पसंख्यक करार देने की पद्धति दशकों पुरानी हो चुकी है।

विज्ञापन
Dattatreya Hosabale said electoral bonds an experiment time will tell how effective it is
दत्तात्रेय होसबोले - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने रविवार को कहा कि चुनावी बॉन्ड एक प्रयोग है। उन्होंने कहा कि समय बताएगा कि यह कितना फायदेमंद और कारगर रहा। चुनावी बांड के मुद्दे पर उठाई जा रही चिंताओं कि इन्हें लाभ हासिल करने के लिए खरीदा गया था, होसबाले ने कहा कि यह जांच और संतुलन के साथ लाया गया। ऐसा नहीं है कि चुनावी बॉन्ड आज अचानक पेश किया गया है, ऐसी योजना पहले भी लाई गई थी। जब भी कोई बदलाव पेश किया जाता है, तो सवाल उठाए जाते हैं। सवाल तब भी उठाए गए थे, जब ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनें) लाई गईं। सरकार्यवाह होसबाले का मुख्यालय अब दिल्ली होगा। इससे पहले वह लखनऊ से संघ के कार्यक्रमों का संचालन करते थे।

विज्ञापन

संघ अल्पसंख्यकवाद की राजनीति का विरोधी
संघ के लिए अल्पसंख्यक की परिभाषा क्या है, पूछे जाने पर होसबाले ने कहा, यह सिद्धांत संविधान में दिया गया है। हम सबको इसपर पुनर्विचार की जरूरत है, क्योंकि यह देश सभी का है और किसी समुदाय को अल्पसंख्यक करार देने की पद्धति दशकों पुरानी हो चुकी है। पारंपरिक रूप से जिन्हें हिंदू कहा जाता है या जिन्हें हिंदू कोड बिल के तहत हिंदू माना जाता है, संघ उन्हें संगठित करता है। मुस्लिमों और इसाइयों को अल्पसंख्यक कहे जाने पर होसबाले ने कहा, आरएसएस लगातार अल्पसंख्यकवाद की राजनीति का विरोधी रहा है।

विज्ञापन

1973 में आरएसएस के संपर्क में आए थे होसबाले
संघ के फिर सरकार्यवाह चुने गए दत्तात्रेय होसबाले मूल रूप से कर्नाटक के शिवमोगा के रहने वाले हैं। वह 1973 में आरएसएस के संपर्क में आए। उन्होंने बंगलूरू यूनिवर्सिटी से इंग्लिश में एमए किया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय मंत्री और सह संगठन मंत्री रहे। 2009 से वह संघ में सह सरकार्यवाह के पद पर नियुक्त थे। फिर 2021 में उन्हें आरएसएस का नया सरकार्यवाह नियुक्त किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed