{"_id":"68ec276bc5da983f1f090103","slug":"dating-app-scam-mumbai-man-duped-for-24-000-in-bar-on-fake-dating-app-date-know-full-story-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mumbai: डेटिंग एप पर प्यार बना 'महंगा सौदा', लड़की से मुलाकात के चक्कर पर युवक को चुकाने पड़े 24 हजार रुपये","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mumbai: डेटिंग एप पर प्यार बना 'महंगा सौदा', लड़की से मुलाकात के चक्कर पर युवक को चुकाने पड़े 24 हजार रुपये
Mon, 13 Oct 2025 03:57 AM IST
शिवम गर्ग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: शिवम गर्ग
Updated Mon, 13 Oct 2025 03:57 AM IST
सार
Mumbai Dating App Scam: मुंबई के एक शख्स को डेटिंग ऐप स्कैम का शिकार बनाया गया। बार में फंसाकर उसे 24,000 रुपये + 2,000 रुपये सर्विस चार्ज का बिल चुकवाया गया। पढ़ें पूरी घटना...
विज्ञापन
मुंबई में डेटिंग स्कैम
- फोटो : Reddit/Freepik
विस्तार
मुंबई का एक शख्स डेटिंग ऐप स्कैम का शिकार बन गया। उसे एक लड़की ने अपने साथ बार में ले जाकर भारी बिल थमाया गया। उन्होंने इस घटना के बारे में रेडिट पर पोस्ट किया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
विज्ञापन
शख्स ने बताया कि उसने Aisle डेटिंग ऐप पर एक लड़की से बात की और वह उसे पास के एक बार में ले जाने के लिए राजी हो गई। बिना शक के शख्स बार गया, लेकिन वहां माहौल असामान्य था। बार में बहुत कम लोग थे, लेकिन लड़की लगातार ब्लू लेबल व्हिस्की ऑर्डर करती रही। चार बॉटल के बाद बिल आया, जिसमें 24,000 रुपये + 2,000 रुपये सर्विस चार्ज शामिल था। शख्स को केवल 60 मिलीलीटर शराब ही मिली।
विज्ञापन
कर्मचारियों के दबाव के कारण शख्स को 10,000 रुपये चुकाने पड़े। उन्होंने कहा मुझे बिल पहले चेक करना चाहिए था। बेहतर होता कि मैं वहीं से चला जाता।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें:- Trending: इस कंपनी ने दिवाली पर कर्मचारियों को दिया ऐसा तोहफा, हर कोई कर रहा तारीफ, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
मामले पर लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शंस
सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे डेटिंग ऐप स्कैम का आम उदाहरण बताया। कई ने चेताया कि ठाणे और आसपास के बार में ऐसे स्कैम अक्सर होते हैं। एक यूजर ने कहा यह एक प्रसिद्ध स्कैम है। इसमें लड़की और बार मालिक दोनों शामिल हैं। दूसरे ने बताया मुझे भी वही लड़की Aisle ऐप पर मानपाड़ा आने के लिए कह रही थी। बार में शराब पीने के लिए लगातार बुलाने पर मुझे कुछ गड़बड़ लग रहा था।
तीसरे ने कहा मैंने सुना है कि ऐसे स्कैम खासकर ठाणे के बार में होते हैं। अगर कोई लड़की आपको ठाणे के किसी पब में मिलने के लिए कहे, तो दो बार जांच कर लें।
ये भी पढ़ें:- Viral Post: 50 साल के बुजुर्ग ने DTC बस में महिला के साथ की घिनौनी हरकत, पोस्ट साझा कर खुद सुनाई आपबीती
इससे पहले, दिल्ली पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने पूर्वी दिल्ली के एक मॉल में ऐसे स्कैम में शामिल चार लोगों को गिरफ्तार किया था। आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने फर्जी महिलाओं के प्रोफाइल बनाकर लोगों को फंसाया।