{"_id":"5e53c0ee8ebc3ef3f337c198","slug":"dassault-systems-appointed-deepak-ng-as-india-managing-director","type":"story","status":"publish","title_hn":"दसाल्ट सिस्टम्स ने दीपक एनजी को नियुक्त किया भारत का प्रबंध निदेशक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दसाल्ट सिस्टम्स ने दीपक एनजी को नियुक्त किया भारत का प्रबंध निदेशक
Mon, 24 Feb 2020 05:56 PM IST
अनवर अंसारी
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: अनवर अंसारी
Updated Mon, 24 Feb 2020 05:56 PM IST
विज्ञापन
Deepak NG
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सॉफ्टवेयर कंपनी दसाल्ट सिस्टम्स ने दीपक एनजी को अपने भारतीय कारोबार का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया है। यह दसाल्ट समूह की अनुषंगी इकाई है। दसाल्ट समूह की राफेल लड़ाकू विमान बनाता है। दीपक के पास विभिन्न उद्योगों का 21 साल का अनुभव है। वह 2011 से दसाल्ट सिस्टम्स से जुड़े हैं।
विज्ञापन
दसाल्ट सिस्टम्स के कार्यकारी उपाध्यक्ष एशिया प्रशांत सैमसन खाओ ने कहा कि भारत एशिया में हमारे के लिए सबसे प्राथमिकता वाले बाजारों में है। दीपक एनजी की नियुक्ति से दसाल्ट सिस्टम्स की भारत में उपक्रम और सरकारी कारोबार दोनों क्षेत्रों में वृद्धि के नए अवसर तलाशने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
इससे पहले भारत में राफेल विमान के कलपुर्जे बनाने का काम नागपुर में स्थित अनिल अंबानी की रिलायंस डिफेंस और फ्रेंच फर्म दसाल्ट एविएशन के संयुक्त उपक्रम वाले प्लांट में शुरू हो गया है। यहां राफेल फाइटर जेट्स के ट्विन इंजन को कवर करने वाले दरवाजों का सेट बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार, 30 हजार करोड़ के 36 राफेल विमान खरीदने के सौदे में रिलायंस डिफेंस को ऑफसेट कॉन्ट्रैक्ट की तीन फीसदी हिस्सेदारी हासिल है। वह विमान के कई छोटे-छोटे कलपुर्जे बना रहा है। इन कलपुर्जों को असेंबलिंग के लिए फ्रांस स्थित दसाल्ट एविएशन की निर्माण इकाई में भेजा जाएगा।
सरकार और दसॉल्ट के बीच क्या है करार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अप्रैल 2015 में घोषणा की थी कि भारत फ्रांसीसी विमान निर्माता कंपनी से 36 राफेल लड़ाकू विमानों को खरीदेगा। इसके बाद सितंबर 2016 में भारत ने 7.87 बिलियन यूरो (करीब 58,000 करोड़ रुपये) में 36 नए राफले लड़ाकू जेट खरीदने के लिए फ्रांसीसी सरकार के साथ सीधा सौदा किया। राफेल को 2012 में संयुक्त राज्य अमेरिका, यूरोप और रूस से प्रतिद्वंद्वी प्रस्तावों पर चुना गया था।
क्या है राफेल विमान
राफेल फ्रांस की कंपनी दसॉल्ट एविएशन द्वारा बनाया गया एक लड़ाकू विमान है। दो इंजन राफेल लड़ाकू जेट को शुरुआत से ही एयर-टू-एयर और एयर-टू-ग्राउंड अटैक के लिए बहु-भूमिका सेनानी के रूप में डिजाइन किया गया है, परमाणु रूप से सक्षम है और इसका पुनर्निर्माण भी किया जा सकता है। तकनीक में उन्नत यह विमान हवाई टोही, ग्राउंड सपोर्ट, इन डेप्थ स्ट्राइक, एंटी-शर्प स्ट्राइक और परमाणु अभियानों को अंजाम देने में दक्ष है। इसमें मल्टी मोज रडार लगे हैं।