फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Dangerous drive of Aligarh depot bus to 15 km in the light of mobile

मोबाइल की रोशनी में 15 किलोमीटर दौड़ी अलीगढ़ डिपो की बस

Mon, 23 Jul 2018 03:02 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Mon, 23 Jul 2018 03:02 AM IST
विज्ञापन
Dangerous drive of Aligarh depot bus to 15 km in the light of mobile

नोएडा सिटी सेंटर से अलीगढ़ जा रही अलीगढ़ डिपो की बस में मौजूद 60 यात्रियों की जिंदगी रविवार की रात भगवान भरोसे रही। यह बस करीब 15 किलोमीटर तक मोबाइल टार्च की रोशनी के सहारे सड़क पर दौड़ी। बाद में एक मिस्त्री की सहायता से बस की लाइट ठीक कराई गई। इस दौरान यात्रियों की जान सांसत में बनी रही। रविवार शाम करीब 6 बजे अलीगढ़ डिपो की बस यूपी 81 एएफ 1785 नोएडा सिटी सेंटर से 60 यात्रियों को लेकर अलीगढ़ के लिए निकली थी। यमुना एक्सप्रेसवे से अलीगढ़-टप्पल मार्ग पर उतरते ही बस की हेडलाइट समेत गाड़ी के अंदर की लाइट गुल हो गई। इससे यात्री सहम गए। 

विज्ञापन


नोएडा सिटी सेंटर से आ रही थी बस, 60 सवारियां थीं मौजूद

बस चालक ने काफी देर तक लाइट सही करने की कोशिश की लेकिन लाइट नहीं सही हुई। इसके बाद चालक ने अपने संपर्क के जरिए मिस्त्री की तलाश शुरू की। मोबाइल पर हुई बात में मिस्त्री ने रात में टप्पल पहुंचने से मना कर दिया और गांव भरतपुर तक बस लाने के लिए कहा। इस पर ड्राइवर दो मोबाइल टार्च की रोशनी की सहायता से बस लेकर चल पड़ा। करीब 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चालक ने अंधेरी रात में सड़क के गड्ढों आदि से जूझते हुए भरतपुर बझेड़ा गांव बस पहुंची। भरतपुर बझेड़ा में मिस्त्री अर्जुन सिंह सड़क किनारे ही खड़े मिले। उन्होंने करीब 20 मिनट की कोशिश के बाद बस की सभी लाइटों को ठीक किया, तब यात्रियों ने राहत की सांस ली और बस अलीगढ़ के लिए रवाना हो सकी।
विज्ञापन


इस मामले पर अलीगढ़ डिपो के एआरएम लोकेंद्र राजपूत ने कहा कि मेरे संज्ञान में ऐसा मामला नहीं आया है। तकनीकी फाल्ट किसी भी गाड़ी में कभी भी आ सकती है। चालक, परिचालक को इस बात की जानकारी मुझे देनी चाहिए थी। टप्पल में रोडवेज का स्टेशन है। जानकारी मिलती तो वहां से फोरमैन को भेजकर गाड़ी को सही कराया जाता अथवा दूसरी गाड़ी में शिफ्ट कराया जाता। इस तरह चालक को गाड़ी नहीं चलानी चाहिए थी। मामले की जांच कराई जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed