फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Dangerous Chinese crackers started arriving in India illegally before Diwali

दिवाली से पहले अवैध तरीके से भारत में पहुंचने लगे खतरनाक चीनी पटाखे

Tue, 01 Oct 2019 01:11 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 01 Oct 2019 01:11 AM IST
सार

  • विदेश व्यापार नीति के तहत पूरी तरह प्रतिबंधित है पटाखों का आयात
  • डीआरआई ने जारी की चेतावनी, सेहत व पर्यावरण के लिए हानिकारक
  • विस्फोटक कानून 2008 का उल्लंघन करते हैं चीन में बने के पटाखे
  • चीन से आने वाले सामान पर नजर रख रही हैं खुफिया एजेंसियां

विज्ञापन
Dangerous Chinese crackers started arriving in India illegally before Diwali
पटाखे (फाइल फोटो)

विस्तार

राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने चेताया है कि दिवाली को देखते हुए भारी मात्रा में खतरनाक चीनी पटाखे अवैध रूप से भारत पहुंचने लगे हैं। डीआरआई के अनुसार, विदेश व्यापार नीति के तहत पटाखों का आयात पूरी तरह प्रतिबंधित है। इस संबंध में खुफिया एजेंसियों को भेजे पत्र में कहा गया है कि चीन से आ रहे पटाखे सेहत और पर्यावरण के लिए हानिकारक हैं।

विज्ञापन


निदेशालय के मुताबिक देश में पटाखों का आयात वही कारोबारी कर सकते हैं जिनके पास इसका लाइसेंस है। चीन में बने पटाखे न सिर्फ आबोहवा के लिए खतरनाक हैं, बल्कि विस्फोटक कानून 2008 का भी उल्लंघन करते हैं। 
विज्ञापन


इन पटाखों में प्रतिबंधित लाल सीसा, कॉपर ऑक्साइड और लीथियम सहित कई हानिकारक रासायनों का इस्तेमाल किया गया है। इन पटाखों में मौजूद ऐसे हानिकारक रासायनों की वजह से कई राज्य इन पर प्रतिबंध लगा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीआरआई के मुताबिक चीनी कंपनियां अपना सालाना व्यापार लक्ष्य पूरा करने के लिए भारतीय बाजार की ओर देख रही हैं। यह बात सामने आई है कि कुछ व्यापारी अवैध ढंग से पटाखों को मंगाने की फिराक में हैं। इसे देखते हुए निदेशालय ने सभी जांच और खुफिया एजेंसियों को चीन से आने वाले सामान पर नजर रखने को कहा है।

क्यों मंगाते हैं चीनी पटाखे

जानकारों का कहना है कि चीनी पटाखे, भारतीय पटाखों से सस्ते पड़ते हैं और वेरायटी भी रहती है। चीनी व्यापारी जानते हैं कि दिवाली के आसपास भारत में पटाखों की मांग बढ़ जाती है, इस वजह से वे भी यह कोशिश करते हैं कि ज्यादा से ज्यादा चीनी माल भारत में खपा दिया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed